Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

04 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा – पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित जिलों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब का दौरा करेंगे। इसी संबंध में आज उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर विस्तार से चर्चा भी की।

केंद्रीय मंत्री कल सुबह अमृतसर पहुंचेंगे और वहां सीधे बाढ़ पीड़ित भाई-बहनों से मिलने जाएंगे। किसानों से मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। इस बैठक में मौजूदा स्थिति और किसानों को मदद पहुंचाने के उपायों पर चर्चा होगी।

यह ध्यान देने वाली बात है कि बीते सोमवार को भी केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ के हालात और फसलों के नुकसान पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह खुद स्थिति का जायजा लेने पंजाब जाएंगे। मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि इस मुश्किल समय में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture