राज्य कृषि समाचार (State News)

खुशखबरी! 20 लाख किसानों को सोलर पावर पंप देगी मध्यप्रदेश सरकार, सीएम यादव ने किया ऐलान

01 सितम्बर 2025, भोपाल: खुशखबरी! 20 लाख किसानों को सोलर पावर पंप देगी मध्यप्रदेश सरकार, सीएम यादव ने किया ऐलान – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी अन्नदाताओं (किसानों) को सम्मान और सुविधा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द 20 लाख से अधिक किसानों को सोलर पावर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें बिजली बिल की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मुरैना जिले के ग्राम राजौधा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

दीपावली के बाद लाडली बहनों को मिलेंगे प्रति माह 1500 रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से 6-6 हजार रुपए, इस प्रकार कुल 12 हजार रुपए सम्मान निधि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को दीपावली के बाद भाई दूज से हर माह 1500 की राशि दी जाएगी।

मुरैना को मिली 52 करोड़ से अधिक की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के बेटा-बेटियां खूब पढ़ें-लिखें, इसके लिए सरकार लैपटॉप, स्कूटी, साइकिल और गणवेश जैसी सुविधाएं दे रही है। प्रदेश का कोई भी अंचल विकास से वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री ने 52 करोड़ 59 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 37.67 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण और 14.92 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन शामिल है। यह महाविद्यालय महाराजा मानसिंह तोमर के नाम से जाना जाएगा।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि हाल ही में श्योपुर को मेडिकल कॉलेज मिला है और मुरैना भी विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि फिलहाल गांव में संचालित महाविद्यालय से 240 से अधिक छात्राएं लाभान्वित हो रही हैं। नए भवन में बीएससी और बीकॉम संकाय भी शुरू होंगे, जिससे 500 से अधिक छात्राओं को फायदा मिलेगा। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय क्षेत्र और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा।
इस अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने ग्राम ओरेठी में प्रसिद्ध आसमानी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement