Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिजिटल क्रॉप सर्वे में भाग लेने वाले युवा सर्वेयर्स को 7 दिन में मिलेगा पूरा भुगतान: प्रशासन

30 अगस्त 2025, भोपाल: डिजिटल क्रॉप सर्वे में भाग लेने वाले युवा सर्वेयर्स को 7 दिन में मिलेगा पूरा भुगतान: प्रशासन – मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान के अंतर्गत कार्य कर रहे 1730 युवा सर्वेयर्स को उनके मानदेय का भुगतान शीघ्र किया जा रहा है। सभी तहसीलों से प्राप्त सत्यापित सूची के आधार पर अब तक कुल ₹56,13,896 की राशि वेंडर के माध्यम से जनरेट कर दी गई है।

इस प्रक्रिया के तहत बैराड़ तहसील के 100 युवा सर्वेयर्स को ₹3,16,250 का मानदेय पहले ही सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि जिले की शेष तहसीलों में कार्यरत युवाओं को भी आगामी सात दिवस के भीतर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए नियुक्त स्थानीय युवाओं को प्रति सर्वे नंबर प्रथम फसल पर ₹8 तथा प्रत्येक अतिरिक्त दर्ज फसल पर ₹2 की दर से अधिकतम ₹14 प्रति सर्वे नंबर का भुगतान किया जाएगा। यह राशि संबंधित तहसीलदार द्वारा सत्यापन के पश्चात पोर्टल के माध्यम से सीधे सर्वेयर्स के बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सर्वे कार्य में लगे सभी पात्र युवाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से मानदेय राशि प्रदान की जाएगी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com