राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: ट्रैक्टर I फसल सुधार I एक बगिया मां के नाम I मुफ्त सोलर पंप I मानसून अलर्ट

05 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. FADA रिपोर्ट: मई 2025 में ट्रैक्टर बिक्री में 2.75% की जोरदार उछाल, बिके 71,992 यूनिट

 फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मई 2025 के वाहन बिक्री (रिटेल) आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों की बढ़ती आमदनी और मजबूत ग्रामीण बाजार की वजह से ट्रैक्टर और दोपहिया वाहनों की बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है। मई 2025 में ट्रैक्टर बिक्री में 2.75% की बढ़त दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़े….

2. भाकृअनुप-विपकृअनुसं में पर्वतीय कृषि पर विशेष सत्र: प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई फसल सुधार व सुरक्षा की जानकारी

भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (विपकृअनुसं), हवालबाग में सोमवार (30 जून 2025) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए पर्वतीय कृषि पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के सहयोग से आयोजित किया गया था। पूरी खबर पढ़े….

3. MP कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना से 30 हजार महिलाएं बनेंगी बागवानी उद्यमी

मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को मंत्रिमंडल बैठक में प्रदेशव्यापी नई उद्यान विकास योजना ‘एक बगिया मां के नाम’ को मंजूरी दी। इस योजना में स्व-सहायता समूह की 30 हजार महिलाओं को शामिल कर 30 हजार एकड़ भूमि पर फल-उद्यान विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी खबर पढ़े….

4. Electric Tractor Subsidy: किसानों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक का लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की नई योजना

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को राहत देने और खेती को सस्ती व पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से एक बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार अब किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की खरीद पर ₹1.5 लाख तक की सब्सिडी देगी। इसके अलावा, किसानों को ब्याज मुक्त लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

5. विकसित कृषि संकल्प अभियान: 1154 गांवों में 1.54 लाख किसानों से किया सीधा संवाद, वैज्ञानिकों ने साझा किए अनुभव

कोलकाता स्थित भाकृअनुप-केन्द्रीय पटसन एवं समवर्गीय रेशा अनुसंधान संस्थान (क्रिजैफ), बैरकपुर में बीते (25 जून 2025) को विकसित कृषि संकल्प अभियान पर किसानों और विशेषज्ञों का अनुभव साझा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान के दौरान किसानों और वैज्ञानिकों के अनुभवों को साझा कर भविष्य की रणनीति को और बेहतर बनाना था। पूरी खबर पढ़े….

6. किसानों को मुफ्त सोलर पंप: 30 हजार में 5 एचपी, 58 हजार में 10 एचपी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते शनिवार भिंड जिले के दंदरौआ सरकार धाम में आयोजित किसान एवं रोजगार सम्मेलन में “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के तहत राज्य स्तरीय सोलरपम्प पोर्टल का अनावरण किया। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अब 5 एचपी से लेकर 10 एचपी तक के सोलर पंप पर 90% सब्सिडी के साथ आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़े….

7. बिहार सरकार लाई 3 नई योजनाएं: बायोगैस प्लांट और जैविक खाद पर किसानों को मिलेगी हजारों रुपए की सब्सिडी

किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती की लागत को कम करने के लिए बिहार सरकार लगातार नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 से राज्य के 38 जिलों में तीन बड़ी योजनाएं शुरू की गई हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. पांच जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24  घंटों के दौरान मध्य प्रदेश  के इंदौर, नर्मदापुरम , चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों पर; भोपाल, उज्जैन , ग्वालियर , रीवा संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर  वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पूरी खबर पढ़े….

9. कान बायोसिस ने लॉन्च किए ROFA स्पेशियल्टी फर्टिलाइज़र और स्वदेशी नीम-आधारित उत्पाद

भारतीय एग्रो-बायोटेक कंपनी कान बायोसिस ने भारत में टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए दो नई उत्पाद श्रृंखलाएं लॉन्च की हैं। इनमें शामिल हैं — ROFA (रीयल ऑप्टिमाइज़्ड फर्टिलाइज़र एप्लिकेशन), जो कि फ्रांस की कंपनी De Sangosse के सहयोग से विकसित आयातित स्पेशियल्टी फर्टिलाइज़रों की एक श्रृंखला है पूरी खबर पढ़े….

10. गाय-भैंस खरीदने पर बिहार सरकार दे रही लाखों का अनुदान, जानिए कैसे उठाएं फायदा

किसानों और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बिहार सरकार लगातार नई योजनाएं शुरू कर रही है। इसी कड़ी में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, गव्य विकास निदेशालय द्वारा “समग्र गव्य विकास योजना” शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य डेयरी फार्म की स्थापना कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements