Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: PM आवास योजना I फसल बीमा I राजनाथ आम I मेक इन इंडिया I MSP मूंग खरीदी  

09 जून 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7.85 लाख नए घरों की स्वीकृति, हर गरीब को मिलेगा अपना आशियाना: शिवराज सिंह चौहान

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत मध्यप्रदेश में गरीबों के लिए घर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को 7,85,356 नए मकानों की स्वीकृति की घोषणा की।पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. फसल बीमा दावों में देरी पर अब कंपनियों को देना होगा 12% ब्याज: शिवराज सिंह चौहान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत की घोषणा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत बीमा दावों के भुगतान में देरी करने पर बीमा कंपनियों को अब 12% अतिरिक्त ब्याज देना होगा। यह निर्णय किसानों को समय पर मुआवजा दिलाने और फसल बीमा योजना में उनकी आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

3. शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए सीहोर तक नर्मदा का पानी लाने का किया वादा

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों से वादा किया कि जल्द ही नर्मदा नदी का पानी सीहोर तक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, पूरी खबर पढ़े….

4. ‘मेक इन इंडिया’ स्लोगन बनकर रह गया? देसी उर्वरक कंपनियों की हालत खराब

 ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे बड़े-बड़े नारे सरकार की ओर से गूंज रहे हैं, लेकिन खाद नीति की पुरानी और जटिल व्यवस्था भारतीय उद्यमियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। इससे न सिर्फ देसी कारोबारियों का हौसला टूट रहा है, बल्कि विदेशी कंपनियां, खासकर चीनी आपूर्तिकर्ता, आसानी से भारतीय बाजार में अपनी पैठ बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

5. गाय-भैंस के गोबर से किसान करें लाखो की कमाई

गाय-भैंस के गोबर का सही उपयोग कर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. गोबर खाद, जिसे आमतौर पर जैविक खाद के रूप में जाना जाता है, प्राकृतिक रूप से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है. गोबर की खाद, पशुओं के मल-मूत्र और अन्य पोषक तत्वों को मिलाकर तैयार की जाती है. यह खाद, पौधों के लिए एक बेहतरीन खाद है. पूरी खबर पढ़े….

6. क्या गेहूं, कॉफी, बीन्स और कसावा के लिए उपजाऊ ज़मीन आधी रह जाएगी? FAO के नए डेटा से गहरी चिंता

 जलवायु परिवर्तन से जुड़ा एक गंभीर संकेत सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की ओर से जारी नए आंकड़ों के अनुसार, गेहूं, कॉफी, बीन्स, कसावा और प्लांटेन जैसी प्रमुख फसलें 2100 तक अपनी सर्वश्रेष्ठ उपजाऊ ज़मीन का 50% तक हिस्सा खो सकती हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. मलिहाबाद के प्रसिद्ध आम विशेषज्ञ कलीमुल्लाह ख़ान ने पेश किया नया ‘राजनाथ आम’

उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद क्षेत्र के प्रसिद्ध आम उत्पादक कलीमुल्लाह ख़ान ने ‘राजनाथ आम’ नामक एक नई आम की किस्म विकसित की है, जिसे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सम्मान में नामित किया गया है। अपने अनूठे ग्राफ्टिंग (कलम) तरीकों के लिए प्रसिद्ध कलीमुल्लाह ख़ान इससे पहले भी कई प्रमुख भारतीय हस्तियों जैसे सचिन तेंदुलकर और नरेंद्र मोदी के नाम पर आम की किस्मों का नामकरण कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. बिहार से दुबई के लिए सब्जियों का निर्यात शुरू, सहकारी मॉडल को मिली नई दिशा

बिहार सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में हरी सब्जियों के निर्यात की शुरुआत करते हुए पहला माल दुबई भेजा है। यह पहल बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड (VEGFED) के तहत की जा रही है, जिसे दुग्ध सहकारी मॉडल COMFED की तर्ज पर स्थापित किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

9. इस वर्ष समर्थन मूल्य पर नहीं होगी जायद मूंग की खरीदी    

मप्र में चालू जायद वर्ष 2025 में  लगभग 11 लाख 59  हज़ार हेक्टेयर में मूंग की फसल लेने का लक्ष्य रखा गया है । राज्य के प्रमुख जायद मूंग उत्पादक जिलों नर्मदापुरम, हरदा, विदिशा,रायसेन और सीहोर में इन दिनों मूंग की कटाई जारी है। पूरी खबर पढ़े….

10. AI और स्मार्ट मशीनों के साथ खेती में क्रांति लाएगी CNH की नई रणनीति

सीएनएच (NYSE: CNH) ने अपने निवेशक दिवस 2025 में एक नई रणनीतिक व्यापार योजना पेश की है। इस योजना का मकसद कंपनी को कृषि और निर्माण के बड़े बाजारों में टॉप-2 में लाना, 2030 तक कृषि क्षेत्र में 16-17% का मुनाफा मार्जिन हासिल करना और 550 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लागत बचत करना है। पूरी खबर पढ़े….