Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश I लाड़ली बहनों को तोफा I दूध उत्पादन I सोयाबीन समृद्ध खेती I किसानों को मुआवजा

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश, पुलिस हाई अलर्ट पर

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बरसात के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं आमजन से पुलिस ने अपील की है कि अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए एडवायजरी का पालन गंभीरता से करें।  पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जलभराव के संभावित स्थल, पुल-पुलिया, रपटों, प्राकृतिक झरनों एवं पिकनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा किसी भी व्यक्ति को जोखिम भरा दुस्साहस न करने दिया जाए। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार का नया मिशन: गोकुल मिशन और पशुधन स्वास्थ्य योजना के तहत कई कदम

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत सरकार का पशुपालन एवं डेयरी विभाग दूध उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत देशी गोजातीय नस्लों के विकास और संरक्षण के लिए कई योजनाएँ लागू की जा रही हैं। पूरी खबर पढ़े….

3.सोयाबीन की समृद्ध खेती: बरसात में कीट और बीमारियों से बचाव के टिप्स

मध्य भारत में लगातार बारिश और बूंदाबांदी हो रही है, जिसके कारण सोयाबीन की फसल पर हानिकारक कीटों और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए, भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने किसानों के लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह जारी की है, जो फसल की सुरक्षा और उत्पादन बढ़ाने में सहायक होंगी। पूरी खबर पढ़े….

4.उत्तर प्रदेश: किसानों को मिला 71 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा

 प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जारी की है। यह धनराशि क्षतिग्रस्त फसलों को मुआवजा देने के लिए जिलों की डिमांड पर जारी की गई है। इसके साथ ही अब तक सवा लाख से अधिक किसानों को उनकी क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 71 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा दिया जा चुका है। पूरी खबर पढ़े….

5.मध्यप्रदेश के किसानों और उद्योगपतियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किए ये अहम ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में संभाग स्तर पर हाईटेक नर्सरियां स्थापित करने और स्व-सहायता समूहों के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का बजट बढ़ाने और बाजार की मांग के अनुसार गतिविधियां संचालित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हॉर्टिकल्चर प्रमोशन एजेंसी स्थापित कर समय-सीमा व रोडमैप निर्धारित किया जाए। पूरी खबर पढ़े….

6.मध्यप्रदेश में रक्षाबंधन पर सीएम का बड़ा तोहफा: 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपये

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में लाड़ली बहना उत्सव का शुभारंभ करते हुए घोषणा की कि प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को उनके खातों में 1250 रुपये और रक्षाबंधन के उपहार के रूप में अतिरिक्त 250 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार तो 19 अगस्त को मनाया जायेगा। लेकिन पूरे सावन हम त्यौहार मनायेंगे। पूरी खबर पढ़े….

7.कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत की कृषि प्रगति पर की चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आयोजित कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की विकास दर इस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सबसे ऊँची है। पूरी खबर पढ़े….

8.एनडीए सरकार का कृषि पर फोकस: शिवराज सिंह चौहान का राज्यसभा में जोरदार बयान

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कृषि और किसान संबंधी कामकाज पर एक महत्वपूर्ण वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार खेती के लिए एक स्पष्ट रोडमैप बनाकर काम कर रही है और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पूरी खबर पढ़े….

9.मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश का दौर जारी, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्यप्रदेश के लगभग सभी हिस्सो में आने वाले दो से तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दरअसल मप्र को अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिल रही है, साथ ही पूर्व पश्चिम और उत्तर दक्षिण से गुजर रही ट्रफ लाइन का असर भी मप्र में हो रहा है लिहाजा मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़े….

10.भोपाल से रीवा नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू: जानिए कैसे बदल रही है रेल सुविधाओं की परंपरा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से रीवा के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई ट्रेन से भोपाल और रीवा के बीच की यात्रा अब और भी सुविधाजनक हो गई है। वर्तमान में रेवांचल एक्सप्रेस ही प्रतिदिन सागर-कटनी होकर रीवा जाती है, लेकिन अब यह नई एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी मार्ग से सप्ताह में दो दिन चलेगी। पूरी खबर पढ़े….