Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के किसानों और उद्योगपतियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किए ये अहम ऐलान

03 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश के किसानों और उद्योगपतियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किए ये अहम ऐलान – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में संभाग स्तर पर हाईटेक नर्सरियां स्थापित करने और स्व-सहायता समूहों के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का बजट बढ़ाने और बाजार की मांग के अनुसार गतिविधियां संचालित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हॉर्टिकल्चर प्रमोशन एजेंसी स्थापित कर समय-सीमा व रोडमैप निर्धारित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश मसालों के उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है, इसलिए प्रदेश में मसालों की अलग  मंडी विकसित की जानी चाहिए। साथ ही, संतरा, केला, पान, लहसुन आदि की राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। वृक्षारोपण अभियान में फलदार पौधों के लगाने को भी प्रोत्साहित किया जाए।

डॉ. यादव ने कहा कि किसान की मेहनत और निवेश का पूरा लाभ मिलना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़े। इसके लिए जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए। उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को शासकीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाए और उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश संतरा, टमाटर, धनिया, लहसुन और मसाला उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश में 18 लाख फलदार पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आर्गेनिक प्रोडक्शन, डीहाइड्रेशन प्लांट और गामा रेडिएशन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

डॉ. यादव ने उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि इन गतिविधियों से किसानों और उद्योगपतियों दोनों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के सभी जिलों में उद्यमिता और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बैठक में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष सिंह, प्रमुख सचिव श्री सुखवीर सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com