Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: बजट 2024: किसानों के लिए जानकारी I डॉ. यादव ने लॉन्च किया अग्रदूत पोर्टल I नई फसल बीमा योजना

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.बजट 2024: निर्मला सीतारमण द्वारा कृषि अनुसंधान के लिए चैलेंज मोड फंडिंग का सूत्रपात

केंद्रीय बजट 2024-25 में नौ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में कृषि में उत्पादकता और स्थिरता को पहला स्थान दिया गया है। बजट में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए ₹1.52 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, तिलहन में आत्मनिर्भरता, सब्जी उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर क्लस्टर और झींगा ब्रीडस्टॉक के लिए न्यूक्लियस ब्रीडिंग सेंटर के नेटवर्क के लिए वित्तीय सहायता जैसे प्रमुख उपाय शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.बजट 2024: कृषि-इनपुट उद्योग की प्रतिक्रिया, कृषि में अनुसंधान और विभिन्न हस्तक्षेपों पर जोर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि उद्योग कृषि अनुसंधान में विभिन्न हस्तक्षेपों पर जोर दे रहा है ताकि खेती के तरीकों और मूल्य श्रृंखला में व्यवसाय के कामकाज के तरीके में वांछित बदलाव लाया जा सके। हस्तक्षेप केवल अनुसंधान तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें जीएसटी में बदलाव, उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन और नई प्रौद्योगिकियों में निवेश के लिए लाभ आदि भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….

3.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लॉन्च किया “अग्रदूत पोर्टल”, नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी अब एक क्लिक में

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में एक नई पहल के तहत “अग्रदूत पोर्टल” का शुभारंभ किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया यह पोर्टल सरकार की योजनाओं और सूचनाओं को नागरिकों तक तेजी और पारदर्शिता से पहुंचाने का माध्यम बनेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए पहला संदेश भेजा, जिसमें 1 अगस्त को उनके खातों में ₹250 ट्रांसफर किए जाने की जानकारी दी गई। पूरी खबर पढ़े….

4.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “आत्मनिर्भर पंचायत-समृद्ध मध्यप्रदेश” पर की चर्चा, तीन दिवसीय सम्मलेन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “आत्मनिर्भर पंचायत-समृद्ध मध्यप्रदेश” पर चर्चा के माध्यम से पंचायतों और ग्रामीण समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त और विकास पूर्ण बनाने के लिए बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने इसे भारतीय गांवों के स्वावलंबन की मुख्य शक्ति माना और बताया कि इसी स्वावलंबन के बल पर भारतीय समाज ने हजारों साल की गुलामी के बावजूद अपने सांस्कृतिक स्वरूप और मूल्यों को संरक्षित रखा है। पूरी खबर पढ़े….

5.बजट 2024: कृषि में उत्पादकता और लचीलापन बढ़ाने के लिए सरकार की नई पहल

केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में उत्पादन और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए एक व्यापक रणनीति का अनावरण किया है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन पर जोर देते हुए, केंद्रीय बजट 2024-25 में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

6.केंद्रीय बजट में किए गए बदलाव को ध्यान में रखकर करें कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष समीक्षा में की गई बैठक में कहा केंद्रीय बजट में किए गए बदलावों को ध्यान में रखकर कार्य करें I डॉ. यादव ने केंद्रीय बजट पर की गई बैठक में प्रावधानों के विकास कार्यों के बारे में भी बात की है। उन्होंने अधोसंरचना, पंचायती एवं ग्रामीण विकास को महत्व दिया गया है, साथ ही भोपाल और इंदौर में मेट्रो सिटी के विकास कार्यों पर भी बात की हैं। एवं नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही हैं। पूरी खबर पढ़े….

7.डेयरी किसानों की आय बढ़ाने, केंद्र सरकार का 15000 करोड़ रुपये का निवेश

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय देशभर के गांवों में डेयरी किसानों की आजीविका सुधारने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को नवीनतम पद्धतियों और तकनीकों की जानकारी देकर उनके काम को आसान और लाभदायक बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

8.छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत: 5500 करोड़ रुपये का कृषि ऋण, 8.5 लाख क्विंटल बीज और 10 लाख टन उर्वरक वितरित

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को इस वर्ष अब तक 5590.35 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया गया है। राज्य सहकारी बैंकों ने 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से यह ऋण प्रदान किया है। राज्य सरकार का लक्ष्य इस वर्ष 7300 करोड़ रुपये का ऋण वितरण है, जिसमें से 76 प्रतिशत लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। पिछले वर्ष इस समय तक 5493 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया था। पूरी खबर पढ़े….

9.हरियाणा में किसानों को बड़ी राहत: 2024-25 के लिए नई फसल बीमा योजना

हरियाणा सरकार ने एक और किसान-हितैषी फैसला लेते हुए प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत नई बीमा कंपनियों का चयन किया है। यह चयन खरीफ 2024 से रबी 2025-26 तक की अवधि के लिए किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़े….

10.राजस्थान में बाजरा पर फड़का और सफेद लट का प्रकोप, कैसे करें  नियंत्रण

 कृषि विभाग की एक टीम ने सोमवार को राजस्थान के जसोता गांव में फील्ड भ्रमण कर खरीफ फसलों का निरीक्षण किया। कृषि अधिकारी (प्रशिक्षण) दौसा अशोक कुमार मीना ने बताया कि बाजरा फसल में सफेद लट और फड़का कीट का प्रकोप देखा गया है, जिससे फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। पूरी खबर पढ़े….