Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लॉन्च किया “अग्रदूत पोर्टल”, नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी अब एक क्लिक में

24 जुलाई 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लॉन्च किया “अग्रदूत पोर्टल”, नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी अब एक क्लिक में – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में एक नई पहल के तहत “अग्रदूत पोर्टल” का शुभारंभ किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया यह पोर्टल सरकार की योजनाओं और सूचनाओं को नागरिकों तक तेजी और पारदर्शिता से पहुंचाने का माध्यम बनेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए पहला संदेश भेजा, जिसमें 1 अगस्त को उनके खातों में ₹250 ट्रांसफर किए जाने की जानकारी दी गई।

“सूचना ही शक्ति है” को करेगा सार्थक

“अग्रदूत पोर्टल” का मुख्य उद्देश्य नागरिकों तक योजनाओं की जानकारी को सरल और त्वरित तरीके से पहुंचाना है। जनसंपर्क विभाग की इस अभिनव पहल से मध्यप्रदेश के नागरिक अब सिंगल क्लिक पर महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “इस पोर्टल के माध्यम से हम पारदर्शिता और संचार क्रांति का बेहतर उपयोग कर रहे हैं, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं और लाभों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।”

अग्रदूत पोर्टल की विशेषताएँ

समग्र डेटाबेस का उपयोग: यह पोर्टल व्यापक डेटाबेस का उपयोग करके लक्षित नागरिकों तक सूचनाएं पहुंचाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

WhatsApp के माध्यम से संचार: त्रि-स्तरीय समीक्षा के बाद संदेश लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर साझा किए जाएंगे, जिसमें ग्राफिक्स, टेक्स्ट, लिंक और वीडियो जैसे मल्टीमीडिया संदेश शामिल होंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यूजर फ्रेंडली और त्वरित: सिंगल क्लिक आधारित इस पोर्टल से नागरिकों को सूचनाएं तेजी से और आसानी से प्राप्त होंगी।

अनुमोदन प्रक्रिया: त्रि-स्तरीय अनुमोदन प्रक्रिया कम समय में पूरी की जाएगी, जिससे संदेशों की सत्यता और प्रामाणिकता सुनिश्चित होगी।

श्रेणी अनुसार जानकारी

अग्रदूत पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी आवश्यकताओं के अनुसार जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टल में उम्र, लिंग, जाति, धर्म, व्यवसाय, विकलांगता और क्षेत्रीय आधार पर सूचनाओं को फ़िल्टर करने की सुविधा है, जिससे लक्षित समूह तक सही जानकारी पहुंचाई जा सकेगी।

एक नई संचार क्रांति

मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा शुरू किया गया “अग्रदूत पोर्टल” सूचना क्रांति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पोर्टल कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल को राज्य की जनसंपर्क प्रणाली में एक मील का पत्थर बताया और कहा, “यह पोर्टल नागरिकों को सशक्त बनाने और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण साधन साबित होगा।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com