Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत: 5500 करोड़ रुपये का कृषि ऋण, 8.5 लाख क्विंटल बीज और 10 लाख टन उर्वरक वितरित

25 जुलाई 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए राहत: 5500 करोड़ रुपये का कृषि ऋण, 8.5 लाख क्विंटल बीज और 10 लाख टन उर्वरक वितरित – छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को इस वर्ष अब तक 5590.35 करोड़ रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया गया है। राज्य सहकारी बैंकों ने 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से यह ऋण प्रदान किया है। राज्य सरकार का लक्ष्य इस वर्ष 7300 करोड़ रुपये का ऋण वितरण है, जिसमें से 76 प्रतिशत लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। पिछले वर्ष इस समय तक 5493 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया था।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चालू खरीफ सीजन के लिए सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के द्वारा  किसानों को 8.53 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज दिए  गए हैं।

22 जुलाई 2024 की स्थिति में, किसानों को 10.28 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया जा चुका है, । वितरित किए गए उर्वरकों में 4.59 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 2.70 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 1.25 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 35 हजार मीट्रिक टन पोटाश और 1.28 लाख मीट्रिक टन सुपर फास्फेट शामिल हैं। राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से 13.68 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 14.05 लाख मीट्रिक टन खाद का भण्डारण हो चुका है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चालू खरीफ सीजन में राज्य का 71 प्रतिशत बोनी पूर्ण हो चुका है। राज्य सरकार ने 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों के बोनी का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 34.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी हो चुकी है। अब तक 401.2 मिमी औसत वर्षा भी दर्ज की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com