Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्रीय बजट में किए गए बदलाव को ध्यान में रखकर करें कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

25 जुलाई 2024, भोपाल: केंद्रीय बजट में किए गए बदलाव को ध्यान में रखकर करें कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष समीक्षा में की गई बैठक में कहा केंद्रीय बजट में किए गए बदलावों को ध्यान में रखकर कार्य करें I डॉ. यादव ने केंद्रीय बजट पर की गई बैठक में प्रावधानों के विकास कार्यों के बारे में भी बात की है। उन्होंने अधोसंरचना, पंचायती एवं ग्रामीण विकास को महत्व दिया गया है, साथ ही भोपाल और इंदौर में मेट्रो सिटी के विकास कार्यों पर भी बात की हैं। एवं नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही हैं। जैसे- फाइनेंसियल मैनेजमेंट, स्थानीय विकास योजनाएं, क्षमता निर्माण, सामाजिक और आर्थिक विकास इन प्रयासों के माध्यम से, मध्यप्रदेश के स्थानीय स्तर पर विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एवं प्लानिंग और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस अवसर पर उन्होंने सुनिश्चित किया कि मध्यप्रदेश में विभिन्न राज्यों के विचारों को शामिल करते हुए कार्यों को पूरा किया जाए। वे खर्चों में कटौती और आय बढ़ाने के लिए प्रयास भी करेंगे। इस समीक्षा बैठक में सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

डॉ. यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए विशेष उपलब्धियों का जिक्र किया है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प जताया है, जिससे जनता को स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा की अधिक सुविधा मिल सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बिजली, पानी, उद्योग और शिक्षा क्षेत्र में भी कोई कमी नहीं छोड़ने की बात की है, और कहा है कि इन क्षेत्रों में भी सुधार के लिए कठोर प्रयास किए जाएंगे। अतिरिक्त रूप से, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अधिक से अधिक धन वित्तीय संसाधनों को केंद्र सरकार से प्राप्त करने की कोशिश की जाएगी, जिससे जल संसाधनों का प्रबंधन और विकास में सुधार हो सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए हैं। कृषि में स्थायी सुधार करने के लिए एवं सकारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया है जो कृषि छेत्र में उनकी चिंता और रुचि को दर्शाता है I

इन सभी प्रयासों से, मध्य प्रदेश के विकास में वृद्धि होने की उम्मीद है और लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं प्राप्त हो सकें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com