राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: किसानों के लिए बजट 2024 | जलवायु परिवर्तन | सब्जियों का निर्यात | धान की मशीन

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.बजट 2024-25: कृषि को मिले 1.52 लाख करोड़, डिजिटल फसल सर्वेक्षण होगा

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय बजट 2024-25 में कृषि और संबंधित क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, तिलहन में आत्मनिर्भरता, सब्जी उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर क्लस्टर और श्रिम्प उत्पादन के लिए नाभिकीय प्रजनन केंद्र शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….

2.बजट 2024: किसानों के लिए 5 बड़े अपडेट

Advertisement8
Advertisement

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2024-25 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। अपने सातवें लगातार बजट प्रस्तुति में, वित्त मंत्री ने स्थायी प्रथाओं, डिजिटल अवसंरचना और उत्पादन वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की।  पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.बजट 2024-25: उच्च उत्पादकता और जलवायु-रोधी फसलें पर जोर, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय बजट 2024-25 में कृषि क्षेत्र की उत्पादकता और जलवायु सहनशीलता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश करते हुए कृषि अनुसंधान, प्राकृतिक खेती और राष्ट्रीय सहकारिता नीति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पूरी खबर पढ़े….

4.यंत्रदूत ग्राम में टैफे धान रोपाई मशीन का प्रदर्शन

कम समय में कम श्रमिकों की सहायता से आधुनिक तकनीक से धान के पौधों को खेत में रोपने का कार्य मशीन से भी किया जा सकता है। टैफे कंपनी ने धान रोपाई तकनीक को आसान एवं सुगम बनाने के लिए एग्रीस्टार धान रोपाई मशीन तैयार की है जोकि 1 घंटे में एक एकड़ क्षेत्र में धान की रोपाई करने में सक्षम है। पूरी खबर पढ़े….

5.हरदा में कृषि अधोसंरचना निधि की बैठक: अधिकतम 2 करोड़ तक का ॠण दिया जायेगा       

Advertisement8
Advertisement

गत दिवस कलेक्टर कार्यालय में कृषि अधोसंरचना निधि बैठक में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, ट्रेडिंग प्लेटफार्म सहित अन्य योजनाओं के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। पूरी खबर पढ़े….

6.फसलों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाने यूपीएल एसएएस के मॅकेरीना का प्रयोग करें

पीएल एसएएस का मॅकेरीना एक ऐसा उत्पाद है जो बहुस्तरीय किण्वन या खमीर बनने की प्रक्रिया (मल्टीस्टेज फरमेंटेशन) द्वारा तैयार किया जाता है और यह अमेरिकी एमएसी (मेटाबॉलिकली एक्टिव कम्पाउंड) तकनीक पर आधारित है। यह पौधों को अजैविक तनावों (सूखा, अधिक वर्षा, अधिक और निम्न तापमान आदि) के दुष्प्रभावों से उबरने में मदद करता है। पूरी खबर पढ़े….

7.कृषि क्षेत्र का सकल पूंजी निर्माण 19.04 प्रतिशत की दर से बढा है: आर्थिक सर्वेक्षण

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि कृषि क्षेत्र का सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) और सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) के प्रतिशत के रूप में जीसीएफ की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, जिसका मुख्य कारण सार्वजनिक निवेश में वृद्धि है। पूरी खबर पढ़े….

8.मैनकाइंड एग्रीटेक की डिस्ट्रीब्यूटर ट्रेनिंग एवं नये उत्पादों की लांचिंग

कृषि रसायन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी मैनकाइंड एग्रीटेक प्रा.लि. द्वारा विगत दिनों रायपुर में छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के डिस्ट्रीब्यूटरों के बीच ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। साथ ही कंपनी द्वारा 2 नये उत्पादों की भव्य लांचिंग भी की गई, जिसमें पहला उत्पाद इकोट्रम्प-जेड जो धान की फसलों में बी.एल.बी. रोगों की अच्छी तरह से रोकथाम करेगा एवं सीडकाइंड टीसीपी जो सीड ट्रीटमेंट में किसानों के लिए वरदान साबित होगा। पूरी खबर पढ़े….

9.पराली जलाने पर सरकार सख्त: नई कार्य योजना से वायु प्रदूषण पर लगेगा ब्रेक

पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मंत्रालय ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर व्यापक रूपरेखा तैयार की है। पूरी खबर पढ़े….

10.ओडिशा के एफपीओ ने ताजा सब्जियों के निर्यात में हासिल की नई ऊंचाईयां

ओडिशा के किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) ने पिछले तीन महीनों में सात देशों को ताजे आम और सब्जियों का सफलतापूर्वक निर्यात करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के मद्देनजर, नाबार्ड, कृषि और किसान सशक्तिकरण विभाग, ओडिशा सरकार, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) और पैलेडियम ने संयुक्त रूप से मयूरभंज में एफपीओ के लिए एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement