फसलों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाने यूपीएल एसएएस के मॅकेरीना का प्रयोग करें
23 जुलाई 2024, नई दिल्ली: फसलों को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाने यूपीएल एसएएस के मॅकेरीना का प्रयोग करें – यूपीएल एसएएस का मॅकेरीना एक ऐसा उत्पाद है जो बहुस्तरीय किण्वन या खमीर बनने की प्रक्रिया (मल्टीस्टेज फरमेंटेशन) द्वारा तैयार किया जाता है और यह अमेरिकी एमएसी (मेटाबॉलिकली एक्टिव कम्पाउंड) तकनीक पर आधारित है। यह पौधों को अजैविक तनावों (सूखा, अधिक वर्षा, अधिक और निम्न तापमान आदि) के दुष्प्रभावों से उबरने में मदद करता है। यह पौधों की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी प्राकृतिक रूप से चिलेटेड रूप में प्रदान करता है। यह फसल सुरक्षा सहायता प्रौद्योगिकी (सीपीएसटी) के साथ भी काम करता है।
कीटनाशकों का अच्छा अवशोषण
मॅकेरीना की यह तकनीक कीटनाशकों, कवकनाशकों और शाकनाशियों की दक्षता बढ़ाने में मदद करती है। यह पौधों के लक्षित भागों में विभिन्न कीटनाशकों के अवशोषण को बढ़ाती है साथ ही उनकी दक्षता भी बढ़ाती है। मॅकेरीना अपनी एमएसी तकनीक द्वारा फसल पर विभिन्न कीटनाशकों/ शाकनाशियों के कारण होने वाले बुरे प्रभाव या आघात को भी कम करता है।
सभी फसलों पर उपयोगी
यह टैंक-मिक्स संयोजन के रूप में अधिकांश कृषि रसायनों के साथ पूरी तरह से उपुयक्त है। मॅकेरीना एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि को बढ़ाता है जो पौधे को अजैविक तनाव से बचाता है। मॅकेरीना का उपयोग सोयाबीन, कपास, अनाज, फलियां, फल और सब्जी फसलों जैसी सभी खेत की फसलों पर किया जा सकता है।
फसल उपज में बढ़ोतरी
मॅकेरीना पौधों को अजैविक तनाव से उबरने में मदद करने के अलावा, यह पौधों के लिए संपूर्ण भोजन है। इसका उपयोग कीटनाशकों, कवकनाशकों और शाकनाशियों के साथ सभी फसलों में किया जा सकता है। यह पौधों के स्वास्थ्य, शक्ति, कलियों, फूलों और फसल की उपज में भी सुधार करता है।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: