Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मारुत ड्रोन ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को अपने बहु उपयोगी ड्रोन एजी 365 की प्रस्तुति दी

18 अक्टूबर 2022, हैदराबाद: मारुत ड्रोन ने प्रधान मंत्री श्री मोदी को अपने बहु उपयोगी ड्रोन एजी 365 की प्रस्तुति दी – हैदराबाद के मारुत ड्रोन, ने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने कृषि बहु-उपयोगी ड्रोन एजी 365 का प्रदर्शन किया।

मारुत ड्रोन टीम ने अपने कृषि बहु उपयोगी ड्रोन प्लेटफॉर्म एजी 365 का प्रदर्शन किया और आईएआरआई मेला ग्राउंड, पूसा, नई दिल्ली में कृषि मंत्रालय द्वारा आयोजित पीएम किसान सम्मेलन में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की । श्री मोदी ने मारुत ड्रोन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और एजी 365 – एग्रीकॉप्टर उत्पाद का निरीक्षण किया और 7 फसलों में एसओपी प्रोटोकॉल के विकास और कृषि छिड़काव और फसल निदान के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण मॉड्यूल सहित मारुत के विज्ञान की सराहना की।

इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मंडाविया, कृषि राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और श्री कैलाश चौधरी तथा उर्वरक राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: रबी 2022 के लिए जलवायु अनुकूल गेहूं की नई किस्में जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )