ज़ायद फसल अपडेट: बुवाई बढ़ी, लेकिन कुछ फसलों में गिरावट
धान और दलहन में बढ़त, तिलहन में गिरावट
04 मार्च 2025, नई दिल्ली: ज़ायद फसल अपडेट: बुवाई बढ़ी, लेकिन कुछ फसलों में गिरावट – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 27 फ़रवरी 2025 तक ज़ायद फसलों की बुवाई के आंकड़े जारी किए हैं। इस सीजन में कुल बुवाई क्षेत्र 32.5 लाख हेक्टेयर रहा जो की पिछले साल के बुवाई क्षेत्र 26.5 लाख हेक्टेयर की तुलना में अधिक है। आइए, इस रिपोर्ट में फसलवार प्रदर्शन और प्रमुख रुझानों पर नज़र डालते हैं।
धान: सकारात्मक वृद्धि
इस साल चावल की बुवाई 25.06 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले वर्ष (22.24 लाख हेक्टेयर) से अधिक है। यह 2.81 लाख हेक्टेयर की वृद्धि को दर्शाता है, जिससे साफ है कि किसानों का झुकाव इस फसल की ओर बढ़ा है।
क्रम | फसलें | सामान्य क्षेत्र (डीईएस) | बोया गया क्षेत्र 27 फ़रवरी 2025 तक | ||
वर्तमान वर्ष 2025 | पिछला वर्ष 2024 | ||||
1 | चावल | 30.795 | 25.062 | 22.243 | |
2 | दालें | 21.645 | 4.357 | 1.417 | |
a | मूंग | 18.950 | 3.175 | 0.997 | |
b | काला चना | 2.695 | 1.093 | 0.378 | |
c | अन्य दालें | 0.000 | 0.089 | 0.041 | |
3 | श्री अन्न सह मोटे अनाज | 11.048 | 1.676 | 1.360 | |
a | ज्वार | 0.335 | 0.038 | 0.018 | |
b | बाजरा | 4.100 | 0.213 | 0.151 | |
c | रागी | 0.306 | 0.052 | 0.040 | |
d | छोटे बाजरे | 0.017 | 0.010 | 0.000 | |
e | मक्का | 6.290 | 1.363 | 1.150 | |
4 | तिलहन | 7.855 | 1.459 | 1.526 | |
a | मूंगफली | 2.995 | 1.021 | 1.042 | |
b | सूरजमुखी | 0.340 | 0.125 | 0.111 | |
c | तिल | 4.520 | 0.300 | 0.349 | |
d | अन्य तिलहन | 0.000 | 0.012 | 0.023 | |
कुल | 71.343 | 32.553 | 26.545 |
कुल मिलाकर, ज़ायद फसलों में धान और कुछ दलहन फसलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जबकि तिलहन और कुछ अन्य फसलों में गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय ने किसानों को सलाह दी है कि वे जलवायु परिवर्तन और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए अपनी खेती की रणनीति तय करें।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: