Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

टिड्डी नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करें : श्री चौधरी

टिड्डी नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करें : श्री चौधरी

20 जुलाई 2020, जयपुर। टिड्डी नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करें : श्री चौधरी – राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी ने टिड्डी हमले की शत-प्रतिशत रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने तथा कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना के साथ पूर्ण सतर्कता बरतने एवं अधिकाधिक लोगों के सैम्पल लिये जाने के निर्देश दिए है। श्री चौधरी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बाड़मेर जिले में टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों, कोरोना की रोकथाम सहित विभिन्न बिन्दुओं पर अधिकारियों से समीक्षा कर रहे थे।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने जिले में टिड्डी से फसलों को हुए नुकसान तथा जिले में टिड्डी नियंत्रण हेतु टे्रक्टर, टै्रक्टर माउन्टेड स्प्रेयर एवं आवश्यक किटनाशनों की जानकारी लेते हुए पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने टिड्डी नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाकर सृदृढ़ कार्य योजना के साथ सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।

श्री चौधरी ने जिले में कोरोना संक्रमण तथा इसके रोकथाम एवं बचाव के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होनें कोविड केयर सेन्टर पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था के साथ चिकित्सा कर्मियों एवं दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कोरोना की रोकथाम एवं बचाव के लिए अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने तथा राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार एहतियाती उपाय बरतने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान जिला कलक्टर श्री विश्राम मीणा ने जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए बनायी गयी कार्ययोजना की विस्तार के साथ जानकारी कराई। उन्होने बताया कि टिड्डी नियंत्रण के लिए ग्राम स्तर पर सूचना तन्त्र को मजबूत बनाकर प्रतिदिन टिड्डी हमले की सूचना के अनुसार त्वरित नियंत्रण की कार्यवाही की जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होने बताया कि उपखण्ड स्तर पर टिड्डी नियंत्रण कक्ष बनाए गए है। साथ ही टिड्डी के आगमन की जानकारी देने के लिए किसानों एवं मौजिज व्यक्तियों का समूह बनाकर वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होने बताया कि प्रतिदिन कम से कम 100 सैम्पल लिये जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि कोविड सेन्टर पर माकुल सुविधाओं के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए है। मेडिकल टीम द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। भर्ती मरीजों को आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिलाया जा रहा है। साथ ही आमजन को गाईड लाईन की पालना सुनिश्चित करने के लिए समझाईश की जा रही है तथा अवहेलना किए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।