घरों में बिखरेगा रोशनी का उजास, रंगोली सजाकर दीपावली त्यौहार का स्वागत
29 अक्टूबर 2024, उज्जैन: घरों में बिखरेगा रोशनी का उजास, रंगोली सजाकर दीपावली त्यौहार का स्वागत – आज सोमवार से दीपावली त्योहार का उल्लास शुरू हो गया है। आज एकादशी तिथि से लेकर दीपावली 31 अक्टूबर तक शहर में दीपावली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। आज शाम से ही घरों में दीपों की रोशनी की जाएगी तो वहीं घर आंगन में रंगोली भी सजेगी।
आज एकादशी है। हालांकि कुछ पंचांगों में रविवार को भी एकादशी बताई गई थी लिहाजा कहीं कहीं कल रविवार से ही दीपक लगाने और रंगोली बनाने की शुरुआत हो गई है। हालांकि उज्जैन की पंचांग में आज ही एकादशी बताई गई है वहीं महाकाल मंदिर में भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी, लिहाजा जो लोग महाकाल मंदिर के हिसाब से चलते है वे 31 को ही दीपावली मनाने का निर्णय ले चुके है। धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली त्यौहार की शुरुआत होती है। पहले दिन धनतेरस का त्यौहार उसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिर में भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ कुबेर जी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, झाड़ू इत्यादि नई चीजें खरीदने की परंपरा है।
हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। धनतेरस पूजा मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
छोटी दिवाली
दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष 30 अक्टूबर 2024 को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन यम के नाम का दीपक जलाया जाता है। मान्यता है कि छोटी दिवाली पर पूजा-पाठ करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती हैं।
दिवाली
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोषव्यापिनी अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी घरों में भ्रमण करती हैं।
गोवर्धन पूजा
कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: