Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: ग्रीन अमोनिया I कीटनाशक I राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन I धान बुआई

23 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. भारत में पहली बार ग्रीन अमोनिया पर होगा खेती का ट्रायल, ACME ने ICAR से मांगी मंजूरी

 भारत में यूरिया की बढ़ती मांग और भारी आयात पर निर्भरता को कम करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। ACME ग्रुप की कंपनी ने पहली बार ग्रीन अमोनिया पर आधारित खेती का ट्रायल करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से अनुमति मांगी है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. कृषि मंत्रालय का ऐलान: कीटनाशकों के लिए तय होंगे सख्त नियम, किसानों को मिलेगा सुरक्षा किट

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अब किसानों को कीटनाशकों के उपयोग को लेकर और ज्यादा सतर्क रहना होगा। भारत सरकार ने कीटनाशकों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग से जुड़े नियमों को और सख्त करने का फैसला लिया है। यह कदम किसानों की सेहत और पर्यावरण की सुरक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है। पूरी खबर पढ़े….

3. किसानों को मौसम की मार से बचाएगा राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन, लोकसभा में पेश हुआ प्लान

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया कि जलवायु परिवर्तन से खेती पर बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत योजना बनाई है। इसका मकसद यह है कि किसानों की फसल मौसम की मार झेल सके और उन्हें कम नुकसान हो। पूरी खबर पढ़े….

4. Sirio 4×4: दुनिया का सबसे छोटा 4WD ट्रैक्टर! सिर्फ 65 सेमी चौड़ा लेकिन ताकत में दमदार, जानिए खासियतें

अगर आप छोटे खेत, बाग-बगीचे या ग्रीनहाउस में खेती करते हैं और बार-बार सोचते हैं कि ट्रैक्टर नहीं चल पाएगा तो अब आपकी ये चिंता खत्म हो सकती है। बाजार में ऐसा ट्रैक्टर आ चुका है जो दिखने में जितना छोटा है, ताकत में उतना ही शक्तिशाली है। पूरी खबर पढ़े….

5. खुशखबरी: किसानों के लिए आ गए 3 दमदार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, बिना डीजल के खेत में घंटों करें जुताई

अगर आप भी खेती में डीजल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब किसान बिना डीजल और बिना तेल के अपने खेतों में घंटों तक आसानी से जुताई और दूसरे कृषि कार्य कर सकेंगे। बाजार में किसानों के लिए तीन शानदार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर आ गए हैं, जो कम खर्च में ज्यादा काम करेंगे और रखरखाव का झंझट भी नहीं होगा। पूरी खबर पढ़े….

6. धान की बुआई में 19.47 लाख हेक्टेयर की भारी बढ़त

धान, जो कि खरीफ मौसम की मुख्य फसल है, में इस वर्ष अब तक 176.68 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई हो चुकी है, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 157.21 लाख हेक्टेयर थी। यह 19.47 लाख हेक्टेयर की बढ़त दर्शाता है। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में समय पर वर्षा और अनुकूल जलवायु के कारण धान की रोपाई और बुआई में तेजी देखी गई है। पूरी खबर पढ़े….

7. MP के किसानों को घर बैठे मिलेगी खाद, CM ने होम डिलीवरी की सुविधा पर विचार करने के दिए निर्देश

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। जल्द ही उन्हें खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान खाद की होम डिलीवरी की योजना पर विचार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. वर्षा कालीन सब्जियों की रोपाई व बुवाई का उपयुक्त समय

कृषि  वैज्ञानिक ने किसानों को बताया कि  इस समय कद्द टमाटर, हरी मिर्च, बैंगन अगेती फूलगोभी, भिंडी, लोबिया, ग्वार फल्ली वर्गीय सब्जियों लौकी, करेला, तोरई, खीरा, आदि फसलों के पौध की तैयारी एवं बवाई का उपयुक्त समय है। पूरी खबर पढ़े….

9. दाल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के आसार, 2034 तक बढ़ेगा 80 लाख टन: रिपोर्ट  

भारत में दाल उत्पादन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। आने वाले 10 साल में भारत में दालों का उत्पादन करीब 80 लाख टन बढ़ने का अनुमान है। यह जानकारी  OECD-FAO एग्रीकल्चर आउटलुक 2025–2034 की ताजा रिपोर्ट में दी गई है। फिलहाल भारत में हर साल 25.2 मिलियन टन से ज्यादा दालों का उत्पादन होता है, पूरी खबर पढ़े….

10. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में राजस्थान के कृषि मंत्री ने की भेंट

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज कृषि भवन, नई दिल्ली में राजस्थान के कृषि, बागवानी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डा. किरोड़ीलाल मीणा ने मुलाकात की।  श्री मीणा ने बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को राजस्थान में की गई नकली बीज-खाद संबंधी कार्रवाई की रिपोर्ट दी, पूरी खबर पढ़े….