Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

Sirio 4×4: दुनिया का सबसे छोटा 4WD ट्रैक्टर! सिर्फ 65 सेमी चौड़ा लेकिन ताकत में दमदार, जानिए खासियतें

21 जुलाई 2025, नई दिल्ली: Sirio 4×4: दुनिया का सबसे छोटा 4WD ट्रैक्टर! सिर्फ 65 सेमी चौड़ा लेकिन ताकत में दमदार, जानिए खासियतें – अगर आप छोटे खेत, बाग-बगीचे या ग्रीनहाउस में खेती करते हैं और बार-बार सोचते हैं कि ट्रैक्टर नहीं चल पाएगा तो अब आपकी ये चिंता खत्म हो सकती है। बाजार में ऐसा ट्रैक्टर आ चुका है जो दिखने में जितना छोटा है, ताकत में उतना ही शक्तिशाली है। इसका नाम Sirio 4×4 है, जो दुनिया का सबसे छोटा 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इसकी चौड़ाई सिर्फ 65 सेंटीमीटर है। 

खास बात यह है कि इसके छोटे साइज के बावजूद इसमें 13 KW का दमदार इंजन लगा है जो हर किस्म की खेती और बागवानी के काम को आसानी से संभाल लेता है। खेती हो या ग्रीनहाउस, अंगूर की बेलें हो या क्रिसमस ट्री प्लांटेशन, Sirio 4×4 हर जगह फिट बैठता है। आइए जानते हैं इस शानदार ट्रैक्टर की खासियतें जो इसे छोटे किसानों के लिए सबसे बढ़िया विकल्प बनाती हैं।

सिर्फ साइज में छोटा, ताकत में बड़ा

Sirio 4×4 में 13 KW का दमदार इंजन लगा है जो खेत की जुताई से लेकर ग्रीनहाउस, अंगूर की खेती, क्रिसमस ट्री प्लांटेशन और नर्सरी के काम को बेहद आसान बना देता है। इसकी ताकत और परफॉर्मेंस छोटे किसानों को महंगे और बड़े ट्रैक्टर पर निर्भर होने से मुक्त कर सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

Sirio 4×4 की खास खूबियां जो हर किसान को पसंद आएंगी

1. सिर्फ 65 सेमी की चौड़ाई- छोटे खेतों, ग्रीनहाउस, नर्सरी, अंगूर की बेल और क्रिसमस ट्री प्लांटेशन के लिए एकदम परफेक्ट।
2. 13 KW का पावरफुल इंजन – छोटा दिखने वाला लेकिन खेती के हर काम के लिए भरपूर ताकतवर।
4. ऑल व्हील ड्राइव (4×4 सिस्टम) – हर तरह की जमीन, संकरी जगह और उबड़-खाबड़ रास्तों पर जबरदस्त पकड़।
5. हाइड्रोलिक स्टीयरिंग – घूमने में आसानी और खेत में आरामदायक संचालन।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

6.  6 स्पीड गियरबॉक्स – 4 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, ऑयल बाथ गियर सिस्टम से स्मूद ड्राइव।
7. सेफ्टी और कंफर्ट – एडजस्टेबल स्प्रिंग सीट, सेफ्टी डिवाइस, रियर व्यू मिरर और फोल्डेबल रोल बार के साथ आरामदायक सफर।
8. कम जगह में ज्यादा काम- छोटे खेतों, बाग-बगीचों और विशेष खेती के लिए परफेक्ट मशीनरी।

अन्य टेक्निकल फीचर्स:

1.  इलेक्ट्रिक स्टार्टर और 12V बैटरी
2. 2 स्पीड PTO (575 और 935 rpm)
3. ड्रम ब्रेक और डिफरेंशियल लॉक
4. मैनुअल और पैडल एक्सेलेरेटर
5. हाइड्रोलिक डिस्ट्रीब्यूटर (2 लीवर)
6.12V आउटलेट और कंट्रोल डैशबोर्ड

इन किसानों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है

Sirio 4×4 खासतौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है, जिनके पास छोटे या मध्यम आकार के खेत हैं। यह ट्रैक्टर खासकर ग्रीनहाउस, नर्सरी, अंगूर की बेल, बागवानी और विशेष फसलों के लिए बेहतरीन काम करता है। इसकी कॉम्पैक्ट साइज से संकरी जगहों में भी बिना परेशानी के खेती हो जाती है और महंगी मशीनों की जरूरत नहीं रहती।

यह छोटू ट्रैक्टर खेती को बनाएगा आसान और सस्ता

इस ट्रैक्टर से खेती की लागत कम होती है क्योंकि यह कम डीजल में भी लंबे समय तक काम कर सकता है। खेत की जुताई, बागवानी और दूसरी फसलों में काम के दौरान किसानों का समय और मेहनत दोनों बचती है। Sirio 4×4 खेती को स्मार्ट, आसान और मुनाफे का सौदा बना सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com