Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

MP के किसानों को घर बैठे मिलेगी खाद, CM ने होम डिलीवरी की सुविधा पर विचार करने के दिए निर्देश

23 जुलाई 2025, भोपाल: MP के किसानों को घर बैठे मिलेगी खाद, CM ने होम डिलीवरी की सुविधा पर विचार करने के दिए निर्देश – मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। जल्द ही उन्हें खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान खाद की होम डिलीवरी की योजना पर विचार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। यह पहल यूरिया और अन्य उर्वरकों की कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए की जा रही है।

बैठक में बताया गया कि खरीफ सीजन 2025 को लेकर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अवैध भंडारण को रोकने के लिए प्रदेशभर में कार्रवाई जारी है। अब तक 30 एफआईआर, 56 लाइसेंस रद्द, 70 सस्पेंशन और 188 विक्रेताओं पर बिक्री प्रतिबंध लगाया गया है।

किसानों को रैक की जानकारी दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन जिलों में यूरिया की मांग अधिक है, वहां अगले 7 दिनों में आने वाले खाद रैक और वितरण की जानकारी का व्यापक प्रचार किया जाए, ताकि किसान भ्रमित न हों और उन्हें सही समय पर खाद मिल सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नैनो यूरिया को बढ़ावा, होम डिलीवरी पर गंभीरता से विचार

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार नैनो यूरिया के उपयोग को भी बढ़ावा देने पर विचार कर रही है, जिससे कम मात्रा में अधिक प्रभावी खाद उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाद की होम डिलीवरी को लेकर व्यवहारिक योजना तैयार करें, ताकि किसानों को सीधे उनके घर पर सब्सिडी वाला उर्वरक मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खाद वितरण केंद्रों पर अतिरिक्त काउंटर के निर्देश

खाद वितरण केंद्रों पर भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त काउंटर शुरू करने और वितरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही विपणन संघ और पैक्स में खाद का भंडारण तय अनुपात में सुनिश्चित करने को कहा।

गलत इस्तेमाल पर निगरानी बढ़ेगी

सीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि वे यूरिया के दुरुपयोग जैसे – पशु आहार, शराब निर्माण, पोल्ट्री फीड या मिलावटी दूध उत्पादन जैसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखें। इस संबंध में संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जाए और गड़बड़ी मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com