Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री श्री मोदी मिर्च के लघु उद्योग चलाने वाले खरगोन के दीपांशु से करेंगे वीडियो चर्चा

29 जुलाई 2022, खरगोन: प्रधानमंत्री श्री मोदी मिर्च के लघु उद्योग चलाने वाले खरगोन के दीपांशु से करेंगे वीडियो चर्चा – खरगोन जिला सुर्ख लाल व तीखे मिर्च के लिए एशिया में जाना जाता है। एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडी भी खरगोन जिले के बेड़िया ग्राम में लगती है। जहां देश विदेश के लिए मिर्च खरीदी जाती है। मिर्च संबंधी कामकाज यहां वर्षभर चलता ही रहता है। शनिवार 30 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं से लाभान्वितों से चर्चा करेंगे, जिसमें खरगोन जिले के बेड़िया गांव के युवा उद्यमी मिर्च मसाला लघु उद्योग चलाने वाले श्री दीपांशु पटेल भी शामिल है।

खरगोन जिले की प्रत्येक तहसील में मिर्च का उत्पादन होता है। मिर्च के पौधे की देखभाल, कीटों से बचाव, खाद, पानी देने के लिए समय पर बिजली की जरूरत होती है। खरगोन जिले में किसानों को राज्य शासन के मुताबिक प्रतिदिन दस घंटे बिजली दी जा रही है। नौ से दस माह की मिर्च की फसल के लिए लगभग 50 बार सिंचाई करना होती है।  इससे अन्य फसलों के साथ ही खरगोन की ख्याति प्राप्त एवं किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाली मिर्च की फसल भी प्रमुखता से शामिल है। इस क्षेत्र की खड़ी लाल सुर्ख मिर्च 50 से लेकर 175रूपए किलो तक बिकती है।  बेड़िया में रहने वाले युवा उद्यमी श्री दीपांशु पटेल ने बताया कि हम अच्छी क्वालिटी की मिर्च को पहले पसंद करते है। इसके बाद खरीदते है। सफाई के उपरांत मिर्च की पिसाई की जाती है। इसके बाद इसे पैक की जाती है। दीपांशु बताते हैं कि फीडर सेपरेशन के बाद गांव में बिजली पर्याप्त वोल्टेज के साथ ही 24घंटे मिलने से हमें उद्योग चलाने में आसानी होती है। आमदनी भी संतोषजनक हो रही है।

एनटीपीसी में होगा कार्यक्रम

शनिवार को 12 बजे नेशनल थर्मल पॉवर प्लांट सेल्दा में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पॉवर@2047 का आयोजन होगा। यह आयोजन जिले के प्रभारी व प्रदेश के कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सिंचाई उपकरण हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें