Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी करेंगे पीएम मोदी, किसान फटाफट पूरा कर लें ये काम

26 फरवरी 2024, नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी करेंगे पीएम मोदी, किसान फटाफट पूरा कर लें ये काम – देशभर के किसानों को काफी समय से पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन अब किसानों का ये इंतजार खत्म हो गया हैं। भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान योजना की 16वीं किस्त का हस्तांतरण 28 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से किया जाएगा। जिसमें किसानों को यह किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधा उनके बैंक खाते में हस्तांतरित होगी।

किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में भेजी जाती है। ये राशि किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है। अभी तक किसानों के खाते में 15 किस्तों का पैसा आ चुका है। अब किसानों को 16वीं किस्त जारी होने का इंतजार है।

किसान फटाफट पूरा कर ले ये काम

पीएम किसान की 16वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसान जल्द से जल्द अपने जमीनी दस्तावेजों को अपलोड करा लें तथा आधार को सक्रिय बैंक खाते से लिंक और ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। जिन किसानों ने ये काम नहीं किए हैं, उनके खाते में पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त के पैसे नहीं आ पायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पीएम किसान सम्मान निधि रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। किसान ओटीपी आधारित ई-केवाईसी या पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी के लिए नजदीकी सीएससी केंद्रों से संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए सरकार की अधिकारिक बेवसाइट http://pmkisan.gov.in पर विजिट करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)