Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की कई परियोजनाएं मंजूर

03 अप्रैल 2021, नई दिल्ली । खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की कई परियोजनाएं मंजूर – केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की बैठकों में विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं लाखों किसानों को भी लाभ पहुंचेगा।

श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जोर कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने पर है, इस तारतम्य में अनेक परियोजनाओं को निरंतर मंजूरी दी जा रही है।

श्री तोमर की अध्यक्षता में हुई अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति की बैठक में, प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत मेगा फूड पार्क योजना के तहत 2 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही 50 हजार किसानों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी तरह, श्री तोमर की अध्यक्षता में हुई अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति की बैठक में प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत, कोल्ड चैन स्कीम के तहत 39 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से लगभग 25 हजार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही करीब 4 लाख किसानों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें