Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मेन्स में यूपीएल तीसरे वर्ष भी अव्वल

22 दिसम्बर 2022, नई दिल्ली: सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मेन्स में यूपीएल तीसरे वर्ष भी अव्वल – टिकाऊ कृषि समाधानों की वैश्विक प्रदाता कंपनी यूपीएल लिमिटेड (एनएसई- यूपीएल और बीएसई-512070 एलएसई- यूपीएलएल) (यूपीएल) को सस्टेनैलिटिक्स 2022 ईएसजी रिस्क रेटिंग में उच्चतम प्रदर्शन करने वाली शीर्ष स्तरीय वैश्विक फसल संरक्षण कंपनी का दर्जा दिया गया है। यह लगातार तीसरा वर्ष है ,जब यूपीएल को सस्टेनैलिटिक्स द्वारा समग्र स्थिरता प्रदर्शन के लिए इंडस्ट्री लीडरशिप में रैंकिंग प्रदान की गई है।

बता दें कि यूपीएल का पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) जोखिम स्कोर 21.4 है, जो इसी काम में जुटी वैश्विक फसल संरक्षण कंपनियों के समूह के बीच सबसे कम ईएसजी जोखिम को दर्शाता है। ह्यूमन कैपिटल, कम्युनिटी रिलेशंस, बिजनेस एथिक्स और कार्बन फुटप्रिंट की सस्टेनैलिटिक्स श्रेणियों में यूपीएल के ईएसजी जोखिम को कम या नगण्य माना गया। यूपीएल के 2022 के स्कोर में पिछले साल के सूचकांक की तुलना में 8 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया है और इस तरह कंपनी ने सस्टेनैलिटिक्स की रैंकिंग में साल-दर-साल महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज कराई है।

यूपीएल लिमिटेड के ग्लोबल सीईओ जय श्रॉफ ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि सस्टेनैलिटिक्स ने एक बार फिर यूपीएल की कड़ी मेहनत को पहचाना है और मान्यता प्रदान की है। यूपीएल में, हमने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसानों, भागीदारों और हितधारकों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर काम किया है। हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें सस्टेनेबिलिटी को फिर से परिभाषित करने की अपनी प्रतिबद्धता को हम कायम रखते हैं। मुझे विश्वास है कि यूपीएल के पास दुनिया भर में एकपरिवर्तनकारी रणनीति को निष्पादित करने और किसानों और खाद्य प्रणालियों को समान रूप से समर्थन देने के हमारे मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सबसे चुस्त और एक ऐसी संस्कृति है, जिसमें परफॉर्मेन्स पर पूरा फोकस किया जाता है।’’

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि सस्टेनैलिटिक्स संस्थागत निवेशकों और कंपनियों को ईएसजी अनुसंधान, रेटिंग और डेटा प्रदान करता है और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों की सस्टेनेबिलिटी संबंधी परफॉर्मेन्स में एक वार्षिक रिपोर्ट तैयार करता है। सस्टेनैलिटिक्स द्वारा मूल्यांकन किए गए मानदंडों में कॉरपोरेट गवर्नेंस, कम्युनिटी रिलेशंस, बिजनेस एथिक्स और कार्बन फुटप्रिंट के प्रबंधन में यूपीएल की सफलताएं शामिल हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )