Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में गेहूं की बोनी 200 लाख हेक्टेयर पार

अब तक 428 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई रबी बोनी

10 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: देश में गेहूं की बोनी 2०० लाख हेक्टेयर पार – गेहूं उत्पादक प्रमुख राज्यों में रबी फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि कुल बुवाई गत वर्ष से लगभग 17 लाख हेक्टेयर आगे है। देश में अब तक 428 लाख 84 हजार हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 411 लाख 80 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। अब तक गेहूं की बुवाई 200.35 लाख हेक्टेयर में हो गई है, जो गत वर्ष 187.97 लाख हेक्टेयर में हुई थी। चालू रबी में तिलहनी फसलों की बुवाई धीमी चल रही है।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 29 नवम्बर तक गेहूं बुवाई 200.35 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि सामान्य क्षेत्र 312.35 लाख हेक्टेयर है। गत वर्ष अब तक 187.97 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। वहीं धान की बोनी अब तक 9.75 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि गत वर्ष 9.16 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। रबी में धान का सामान्य क्षेत्र 42.02 लाख हेक्टेयर है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

देश में दलहनी फसलों के रकबे में लगभग 3 लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है। अब तक 108.95 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई है। जो गत वर्ष समान अवधि में 105.14 लाख हेक्टेयर में बोई गई थीं। दलहनी फसलों का सामान्य क्षेत्र 140.44 लाख हेक्टेयर है। इसमें चने की बुवाई 78.52 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 74.39 लाख हे. में चना बोया गया था। वहीं मसूर की बोनी 13.45 लाख हेक्टेयर में हो गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
 प्रमुख रबी फसलों की बुवाई
29 नवम्बर 2024 की स्थिति (लाख हे. में)
 फसल सामान्य
क्षेत्र
 बुवाई 
 2024-25 2023-24
गेहूं 312.35 200.35 187.97
धान 42.02 9.75 9.16
दलहन 140.44 108.95 105.14
चना 100.99 78.52 74.52
मसूर 15.13 13.45 12.77
मोटे अनाज 53.82 29.24
 24.67
ज्वार 24.37 17.43
14.06 
मक्का 22.11 6.87 6.53
तिलहन 86.97 80.55 84.85
सरसों 79.16 75.86
 80.06
मूंगफली 3.82 1.97 2.11
अलसी 1.93 1.88  1.93
 कुल 635.60 428.84  411.80
 नोट : कुल क्षेत्रफल के आंकड़े चार्ट से अलग हैं, क्योंकि सभी फसलों को चार्ट में शामिल नहीं किया गया है।
स्त्रोत : कृषि मंत्रालय

देश में गेहूं की बोनी….

देश में तिलहनी फसलों का रकबा घटा है। अब तक 80.55 लाख हेक्टेयर में तिलहनी फसलें बोयी जा चुकी हैं, जो गत वर्ष अब तक 83.85 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी। प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बुवाई अब तक 75.86 लाख हे. में हुई है। जो गत वर्ष 80.06 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वहीं मूंगफली भी अब तक 1.97 लाख हेक्टेयर में बोई गई है जो गत वर्ष 2.11 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। सूर्यमुखी और अलसी की बोनी भी चल रही है।
देश में मोटे अनाज की बुवाई अब तक 29.24 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। जबकि गत वर्ष अब तक 24.67 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसका सामान्य क्षेत्रफल 53.82 लाख हेक्टेयर है। इसके तहत ज्वार की बोनी 17.43 लाख हे. में हो गई है, जबकि गतवर्ष 14.06 लाख हेक्टेयर में हुई थी वहीं मक्का 6.87 लाख हे. में बोया गया है जो गतवर्ष अब तक 6.53 लाख हे. में बोया गया था।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com