Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केरल के कोच्चि में 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस हुई संपन्न

14 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: केरल के कोच्चि में 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस हुई संपन्न – राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (एनएएएस) द्वारा आयोजित 16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस (एएससी) शुक्रवार को कोच्चि में संपन्न हो गई हैं। समापन समारोह को कृषि अनुसंधान के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की कृषि का भविष्य उज्ज्वल है और बड़ी संख्या में युवा उत्साह के साथ इस क्षेत्र में आ रहे हैं।

एएससी में 10 विषयों पर की गई चर्चा 

16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस में 10 विषयगत क्षेत्रों पर चर्चा की गई। इन विषयों में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के संबंधित सभी मुद्दे तथा भूमि और पानी, कृषि उत्पादन प्रणाली, उत्पाद, कृषि मशीनरी, जलवायु कार्रवाई, अर्थशास्त्र, नवीकरणीय या वैकल्पिक ऊर्जा, सटीक खेती, वैकल्पिक कृषि, तटीय कृषि, अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी प्रणाली में  स्थिरता के मुद्दे शामिल हैं। कांग्रेस में 114 पेपर प्रस्तुत किये गये।

16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस में व्यापक एजेंडे के साथ कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के छह व्याख्यान हुए। कांग्रेस ने विभिन्न विषयों पर तीन पैनल चर्चाओं और चार संगोष्ठियों की भी मेजबानी की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एएससी में कृषि एक्सपो का आयोजन

16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस में भारत और विदेश के 1500 से अधिक प्रतिनिधि एकत्रित हुए। कार्यक्रम के साथ-साथ आयोजित कृषि एक्सपो में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों, कृषि-उद्योगों, विस्तार एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों की नवीन कृषि प्रौद्योगिकियां प्रदर्शित की गईं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )