Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राष्ट्रीय जैविक महोत्सव नई दिल्ली में 21 फरवरी से

नई दिल्ली। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उ़द्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और जैविक उपज को बढ़ावा देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ‘राष्ट्रीय जैविक महोत्सव’ आयोजित कर रहा है, जिसके तहत महिला उद्यमियों पर फोकस किया जाएगा। नई दिल्ली में तीन दिवसीय ‘फूड फेस्टिवल’ की घोषणा करते हए श्रीमती बादल ने कहा कि देश भर की 150 से भी अधिक महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह फल-सब्जियों, तैयार खाद्य उत्पाद, मसाले, शहद, मोटे अनाज एवं सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट) जैसे विभिन्न अनुभागों में अपने-अपने जैविक उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जैविक उत्पादों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 21-23 फरवरी, 2020 के दौरान तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस महोत्सव-सह प्रदर्शनी का उद्धाटन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल करेंगी।

और इसकी थीम ‘भारत की जैविक बाजार क्षमता को विकसित करना’ है। देश भर की महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) फल-सब्जियों, तैयार खाद्य उत्पाद, मसाले, शहद, मोटे अनाज एवं सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट), पेय पदार्थ, औषधीय पौधों, तेल और मूल्य-वर्धित उत्पादों जैम, जेली, मुरब्बा, चटनी जैसे विभिन्न अनुभागों में अपने-अपने जैविक उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। 24 राज्यों के उद्यमी और स्वयं सहायता समूह इस महोत्सव में भाग लेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile