Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

समय से पहले आएगा मानसून

नयी दिल्ली। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर तय मानी जाने वाली तारीख यानी एक जून से दो-तीन दिन पहले 28 मई से 30 मई के बीच केरल पहुंच जाएगा। हालांकि इसके एक जुलाई को नयी दिल्ली और 12 जुलाई तक जैसलमेर पहुंचने की संभावना है। कोलकाता में यह 10 जून को और मुंबई में 12 जून तक पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 से 20 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंचेगा।
मौसम की मौजूदा स्थितियां वर्ष 2016 में मानसून की शुरूआत अच्छी रहने के संकेत दे रही हैं। मानसून जल्दी आ जाने से देश के उन हिस्सों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो भयंकर लू और सूखे की स्थितियों से जूझ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के साथ-साथ स्काईमेट ने इस साल के अपने पूर्वानुमान में मानसून सामान्य से बेहतर होने की बात कही थी।