Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

एसौचेम द्वारा कृषि उत्पादकता में बढ़ौत्री पर नेशनल कांफ्रेंस

28 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली:(निमिष गंगराड़े): एसौचेम द्वारा कृषि उत्पादकता में बढ़ौत्री पर नेशनल कांफ्रेंस – उद्योग क्षेत्र का प्रतिनिधि राष्ट्रीय संगठन एसौचेम द्वारा गत 26 अक्टूबर को ‘कृषि उत्पादकता में वृद्धि पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में कृषि क्षेत्र के नीति नियंता, उद्योगपति, कृषि विशेषज्ञ शामिल हुए। चित्र में यूपीएल के ग्लोबल कार्पोरेट अफेयर्स के प्रेसीडेंट और एसौचेम की पेट्रो काउंसिल के चेअरमेन श्री सागर कौशिक, नीति आयोग के सदस्य एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रमेशचंद का स्वागत करते हुए।

संगोष्ठी में तीन सत्र विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केन्द्रित रहे। प्रथम सत्र में क्वालिटी फार्मइनपुट्स पर गोदरेज एग्रोवेट लि. के सीईओ श्री राजावेलू एन.के. ने विषय प्रवर्तन किया। दूसरे सत्र में कृषि में बॉयोटेक्नॉलाजी की भूमिका पर भारत सरकार के पूर्व कृषि आयुक्त डॉ. एम.के. मल्होत्रा ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी के तृतीय सत्र में कृषि के संदर्भ में तकनीकी सुदृढ़ीकरण, यंत्रीकरण, डिजीटल टेक्नालॉजी पर चर्चा हुई। इस सत्र की अध्यक्षता यूपीएल के कार्पोरेट अफेयर्स के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. ओम-एस. त्यागी ने की।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की मीडिया पार्टनर राष्ट्रीय कृषि पत्रिका कृषक जगत थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)