Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

31 जुलाई तक पीएम किसान पोर्टल पर ई केवाईसी एवं आधार बैक खाता लिंक कराएं -राजीव रंजन मीना

29 जुलाई 2022, सिंगरौली: 31 जुलाई तक पीएम किसान पोर्टल पर ई केवाईसी एवं आधार बैक खाता लिंक कराएं -राजीव रंजन मीना – राजस्व के लंबित प्रकरणो का अभियान के तौर पर निराकरण किया कराया जाये तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में  आगामी 31 जुलाई तक पीएम किसान पोर्टल पर ई केवाईसी एवं आधार बैकं लिकिंग का कार्य हर हाल में पूर्ण कराया जाये उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा समय सीमा बैठक में उपस्थित राजस्व अधिकारियो को दिया गया।  

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि राजस्व न्यायालय के लंबित प्रकरणो का राजस्व अधिकारी तत्परता से निराकरण करे। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन के लंबित प्रकरणो के निराकरण की जानकारी विभागवार लेने के पश्चात उपस्थित अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा कि अभी निराकरण की स्थिति संतोष जनक नही है। जिसके कारण जिले की रैकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होने निर्देष दिया कि 50 दिवस एवं 300 दिवस,500 दिवस के लंबित शिकायतो को निराकरण शीघ्र  करे।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत आगामी 31 जुलाई तक अभियान के तौर पर किसान पोर्टल पर ई केवाईसीए वं आधार बैक खाता लिंकिंग का कार्य पूर्ण कराये जिससे हितग्राहियो को मिलने वाली 12 वी किस्त की राशि उनके बैक खाते मे हस्तातरिंत हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर ने कहा ऐसे हितग्राही जो पात्र है लेकिन उन्हे खाद्यान पर्ची नही मिली उन्हे तत्काल खाद्यान पर्ची उपलंब्ध कराये। उन्होने अमृत सरोवर के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराये। उन्होने कहा कि आयुष्मान कार्ड प्रगति लक्ष्य के अनुसार नही होने पर निर्देश दिये कि अभियान चलाकर योजना का लक्ष्य प्राप्त किया जाये। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, एसडीएम ऋषि पवार, बी.पी पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ, आयुक्त नगर निगम आर.पी सिंह, तहसीलदार रमेश कोल, डॉ. प्रीति सिकरवार, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, खनिज अधिकारी ए.के राय, उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, सीएम.एच.ओ एन.के जैन, अतिरक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग मोदी, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी पाण्डेय, डी.पीसी आर.के दुबे सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: सिंचाई उपकरण हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित