कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: स्टार्टअप क्रांति I डिजिटल खेती I दूध कीमत बढ़ी I पशुपालन I तरबूज खेती I MSP में बदलाव
20 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….
1. क्या खेती में भी आएगी स्टार्टअप क्रांति? उद्योग और संस्थानों की नई योजना
कृषि में तकनीकी क्रांति लाने और अनुसंधान को व्यावसायिक रूप देने के लिए उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच गहरा सहयोग आवश्यक है। इसी दिशा में पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) में ‘रिसर्च इनोवेशन फॉर कमर्शियलाइजेशन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। पूरी खबर पढ़े….
2. नया राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम मंजूर: 2790 करोड़ रुपये का बजट, जानें क्या बदलेगा?
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) को हरी झंडी दे दी। इस केंद्रीय योजना के लिए 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के तहत कुल 2790 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिसमें 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शामिल है। पूरी खबर पढ़े….
3. भारत-जर्मनी के बीच कृषि सहयोग पर बड़ी बैठक, डिजिटल खेती और तकनीक पर जोर
भारत और जर्मनी के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने के लिए 19 मार्च 2025 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। यह बैठक भारत-जर्मनी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 8वीं बैठक थी, जो पूसा स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित की गई। पूरी खबर पढ़े….
4. दूध की कीमतों पर असर? संशोधित गोकुल मिशन की पूरी डिटेल्स यहाँ
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) को हरी झंडी दिखाई, जिसका मकसद पशुधन क्षेत्र में विकास को गति देना है। इस योजना के लिए 2021-22 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान कुल 3400 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, पूरी खबर पढ़े….
5. शिक्षा का ‘असर’: कुछ सुधरती स्थिति
‘शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट’ यानि ‘एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट’ (‘असर’) 2005 से एक एनजीओ ‘प्रथम’ द्वारा हर दूसरे साल प्रकाशित की जाती है। ‘असर’ एक नागरिक पहल पर होने वाला घरेलू सर्वेक्षण है जो बच्चों की स्कूली शिक्षा की स्थिति, उनके पढऩे और अंकगणित कौशल का राष्ट्रीय स्तर पर अनुमान लगाता है। पूरी खबर पढ़े….
6. पशुधन क्षेत्र में निजी निवेश को रफ्तार: सरकार ने खोला सब्सिडी और लोन का रास्ता
पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) ने पशुधन क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ाने के लिए अपनी योजनाओं का खाका पेश किया है। विभाग ने 2013 में तैयार की गई राष्ट्रीय पशुधन नीति के तहत कई चुनौतियों पर काम शुरू किया, जिनमें चारे की कमी, कम उत्पादकता, पशु स्वास्थ्य और बाजार से जुड़े ढांचे की कमी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….
7. चीन में तरबूज पकाने की सरल कृषि युक्ति
चीन के कुछ हिस्सों में, एक अजीब नजारा देखने को मिला जहां तरबूज के ऊपर एक पत्थर सावधानी से रखा गया । ऐसा तरबूज को लुढ़कने से रोकने या उसे किसी के हाथों से बचाने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि इसकी मिठास से जुड़े एक गहरे रहस्य को जानने के लिए किया जाता है। पूरी खबर पढ़े….
8. MSP में कितना बदलाव? पांच साल में फसलों की लागत और समर्थन मूल्य का पूरा हिसाब
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। 18 मार्च 2025 को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि सरकार 22 अनिवार्य फसलों के लिए एमएसपी तय करती है। पूरी खबर पढ़े….
9. IARI का 63वां दिक्षांत सप्ताह शुरू, पीजी छात्रों ने पेश की अनोखी तकनीक
आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली का 63वां दिक्षांत समारोह सप्ताह (17-22 मार्च, 2025) 17 मार्च, 2025 को शैक्षणिक उत्साह के माहौल के साथ शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़े….
10. आईवीएफ बछिया से लेकर ब्याज छूट तक: गोकुल मिशन का नया चेहरा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पशुधन क्षेत्र में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इस योजना के लिए 2021-22 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 3400 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन शामिल है। पूरी खबर पढ़े….