कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: बीज बैंकिंग I नकली बीज I एआई तकनीक I मिट्टी सुधार I PM फसल बीमा योजना
14 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….
1. भारत में बीज बैंकिंग: एक महत्वपूर्ण कदम
बीज बैंक में संरक्षित बीजों का चयन उनके विशेष गुणों के आधार पर किया जाता है, जैसे उच्च उपज क्षमता, कीट-व्याधि के विरूद्ध सहनशीलता/प्रतिरोधकता, सूखे या अधिक तापमान के प्रति सहनशीलता, प्रतिकूल मौसम में भी उत्पादन क्षमता आदि। इस प्रकार के बीज बैंक को जीन बैंक कहना अधिक उपयुक्त होगा। पूरी खबर पढ़े….
2. नकली बीज और खाद से किसान परेशान- सरकारी जांच में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीय किसानों के लिए नकली कृषि इनपुट्स (बीज, उर्वरक और कीटनाशक) एक गंभीर चुनौती बने हुए हैं। वर्ष 2023-24 में देशभर में हजारों नमूनों की जांच के बाद इनमें से कई को गैर-मानक और मिलावटी पाया गया। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़े….
3. खेती में एआई तकनीक का इस्तेमाल
सरकार ने किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तरीकों को अपनाया है। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़े….
4. विकास के इंजिन में ईंधन की दरकार !
भारत कृषि प्रधान देश है और कृषि करना सम्मानजनक माना जाता रहा है तभी तो यह कहावत बनी … उत्तम खेती मध्यम बान, निकृष्ट चाकरी भीख निदान, लेकिन समय के साथ कृषि का दर्जा धीरे-धीरे कम होने लगा। अब चाकरी यानी नौकरी का स्थान सबसे ऊपर आ गया है। पूरी खबर पढ़े….
5. कृषि और आहार की सनातन संस्कृति
प्राचीन भारतीय समृद्धि और समरसता के मूल में प्राकृतिक संपदा,कृषि और गोवंश थे। प्राकृतिक संपदा के रूप में हमारे पास नदियों के अक्षय-भंडार के रूप में शुद्ध और पवित्र जल स्रोत थे। हिमालय और उष्ण कटिबंधीय वनों में प्राणी और वनस्पति की विशाल जैव-विविधता वाले अक्षुण्ण भंडार और ऋतुओं के अनुकूल पोषक तत्व पैदा करने वाली जलवायु थी। पूरी खबर पढ़े….
6. उर्वरक संतुलन से ज़्यादा जरूरी है मिट्टी सुधार
यूरिया पर भारी सब्सिडी वास्तव में अनाज की पैदावार बढ़ाने की बजाय वायुमंडल में अधिक जहर पैदा कर रही है। इसके अलावा, 20-25 प्रतिशत यूरिया गैर-कृषि उपयोग में डायवर्ट हो रहा है और पड़ोसी देशों में भी लीक हो रहा है। पूरी खबर पढ़े….
7. PM फसल बीमा योजना में बड़ा सुधार! अब सैटेलाइट से होगा नुकसान का सही आकलन
किसानों को समय पर और पारदर्शी बीमा दावों का लाभ दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने उपग्रह तकनीक आधारित फसल नुकसान आकलन प्रणाली को अपनाया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने महालनोबिस राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र (एमएनसीएफसी) के माध्यम से रिमोट सेंसिंग डेटा और अन्य तकनीकों के उपयोग पर एक पायलट अध्ययन किया था, पूरी खबर पढ़े….
8. गेहूं के MSP पर बड़ी खबर! मध्यप्रदेश में MSP पर 175 रुपये की बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 2425 रुपये के ऊपर 175 रुपए का बोनस देने की घोषणा की है। इससे मध्यप्रदेश में गेहू का प्रभावी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पूरी खबर पढ़े….
9. भारत मूल की गाय ब्राजील में ₹40 करोड़ में बिकी, बना विश्व रिकॉर्ड!
ब्राजील के मिनास गेरैस में आयोजित एक नीलामी में भारतीय मूल की एक गाय ने इतिहास रच दिया। वियातिना-19 नाम की इस गाय को रिकॉर्ड तोड़ ₹40 करोड़ में बेचा गया, जिससे यह दुनिया की सबसे महंगी गाय बन गई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज इस गाय का वजन लगभग 1,101 किलोग्राम है, जो इसकी नस्ल की औसत गायों से लगभग दोगुना है। पूरी खबर पढ़े….
10. विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मप्र शासन , भोपाल द्वारा दिनांक 11 फरवरी दोपहर 2 बजे से 18 फरवरी 2025 तक कृषि यंत्र पावर वीडर, पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक, पावर हैरो, श्रेडर/मल्चर, स्ट्रॉ रीपर एवं रीपर (स्वचालित / ट्रैक्टर चलित) के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहें है। पूरी खबर पढ़े….