Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: रबी फसल I नई तकनीके I पेट्रोकेमिकल उद्योग I क्रॉपलाइफ इंडिया I गन्ना किस्म I उद्यानिकी फसलें

21 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.मध्यप्रदेश: रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की घोषणा की गई है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेपसीड और सरसों के एमएसपी में सबसे अधिक 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शहरी भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण: नई तकनीकों पर चर्चा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भूमि संसाधन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरुआत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 अक्टूबर 2024 को की। इस कार्यशाला का उद्देश्य शहरी भूमि अभिलेखों के सर्वेक्षण और पुनः सर्वेक्षण में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर चर्चा करना है। पूरी खबर पढ़े….

3.भारत का रासायनिक और पेट्रोकेमिकल उद्योग 2028 तक $300 बिलियन का लक्ष्य, 2040 तक $1 ट्रिलियन का अनुमान

 तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘इंडिया केम-2024’ का मुंबई में सफल समापन हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का रासायनिक और पेट्रोकेमिकल उद्योग 2028 तक 300 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर सकता है और 2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य हासिल कर सकता है। पूरी खबर पढ़े….

4.रबी अभियान में बड़ा ऐलान: 2024-25 में खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य 341 मिलियन टन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन – रबी अभियान 2024 का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित किया गया, जहां रबी फसलों के उत्पादन लक्ष्यों और कृषि में नवाचारों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री चौहान ने इस अवसर पर घोषणा की कि वर्ष 2024-25 में भारत का खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य 341.55 मिलियन टन रहेगा। पूरी खबर पढ़े….

5.क्रॉपलाइफ इंडिया के नए चेयरमैन बने अंकुर अग्रवाल, अनिल कक्कड़ और मोहन बाबू बने वाइस चेयरमैन

 क्रॉपलाइफ इंडिया, जो अग्रणी घरेलू और बहुराष्ट्रीय अनुसंधान-आधारित फसल विज्ञान कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है, ने 44वीं वार्षिक आम सभा के दौरान बोर्ड में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री अंकुर अग्रवाल को नए चेयरमैन के रूप में चुना गया है। वे डॉ. के. सी. रवि का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले चार वर्षों तक चेयरमैन के रूप में कार्य किया। पूरी खबर पढ़े….

6.शरदकालीन किस्मों का गन्ना, अच्छी आय प्राप्त कर सकते है किसान

गन्ना एक ऐसी फसल मानी जाती है जिससे किसान अच्छी आय प्राप्त कर सकता है वहीं शरदकालीन गन्ने की बात ही अलग होती है। किसानों के लिए गन्ने नकदी फसल है। इसकी खेती कर किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। भारतीय बाजार में गन्ने की कीमत काफी उच्च होती है। ऐसे में अगर किसान अपने खेत में गन्ने की उन्नत किस्मों की खेती करते हैं, तो वह कम समय में ही उच्च उपज प्राप्त कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़े….

7.केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से कीट व रोगों के प्रकोप से बचने का सुझाव

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से मूली, गाजर, पालक, फूलगोभी और शलजम, सहित अन्य सब्जी फसलों के साथ ही मक्का, मूंग, अरहर सहित कई फसलों की उपज बचाने के लिए किसानों को सतर्क किया गया है। कृषि सलाह में फसलों में इस समय कीट व रोगों के प्रकोप से बचने का सुझाव किसानों को दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

8.इस बार 6 दिनों का होगा दीपोत्सव, रंगाई पुताई के साथ खरीदी का भी सिलसिला जारी

 शहरवासी दीपावली त्योहार मनाने की तैयारियों में जुट गए है। घरों के साथ ही जहां व्यापारी वर्ग अपनी दुकानों की रंगाई पुताई और साफ सफाई में जुटे हुए है तो वहीं खरीदी का भी सिलसिला शुरू हो गया है। दुकानों पर दीपक, सजावटी सामग्री आदि बिक्री के लिए रखी गई है और लोगों द्वारा खरीदी भी की जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

9.महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी

भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. वहीं, झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, ‘झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पूरी खबर पढ़े….

10.मध्यप्रदेश में सोयाबीन खरीदी के लिए टोकन सिस्टम लागू, किसानों को नहीं करना होगा इंतजार

रबी सीजन की तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को उर्वरक और बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) मोहम्मद सुलेमान ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। पूरी खबर पढ़े….