Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: दलहनी फसलें I टमाटर-प्याज कीमत I ड्रैगन फ्रूट I फसल बीमा योजना

11 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. बड़ी खबर: अब 100% तुअर, उड़द और मसूर खरीदेगी सरकार, जानें डिटेल

सरकार ने मूंगफली, सोयाबीन और दालों की सरकारी खरीद अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में मूंगफली की खरीद 6 दिन और कर्नाटक में 25 दिन बढ़ाने को मंजूरी दी है। वहीं, महाराष्ट्र में सोयाबीन की खरीद 24 दिन और तेलंगाना में 15 दिन बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने पीएम-आशा योजना को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. टमाटर-प्याज की कीमत गिरी? सरकार ने खरीदी बढ़ाने का फैसला किया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के दिशानिर्देशों में बदलाव करते हुए फसलों की खरीद सीमा बढ़ा दी है। अब किसानों से 20 प्रतिशत के बजाय 25 प्रतिशत तक फसलें खरीदी जाएंगी। यह फैसला टमाटर, प्याज और आलू जैसी शीघ्र खराब होने वाली फसलों की बाजार कीमतों में गिरावट के मद्देनजर लिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

3. सांसद ने केन्द्रीय कृषि सचिवो को अवगत कराया

ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिर्डी के सांसद श्री भाऊसाहेब वाकचौरे के नेतृत्व में केन्द्रीय कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात कर एसोसिएशन की मांगों से अवगत कराया। पूरी खबर पढ़े….

4. ड्रैगन फ्रूट अब e-NAM पर, सरकार ने जोड़े 10 नए कृषि उत्पाद

किसानों, व्यापारियों और अन्य हितधारकों की लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने e-NAM (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के तहत व्यापार का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों के लिए अधिक डिजिटल व्यापार अवसर प्रदान करना है। पूरी खबर पढ़े….

5. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: बीमा तो हुआ, पर मुआवजा नहीं? किसानों के क्लेम पर बड़ा सवाल

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) के तहत देशभर में बीमा लेने वाले किसानों की संख्या बढ़ी है, लेकिन राजस्थान सहित कुछ राज्यों में किसानों द्वारा किए गए बीमा दावों में गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़े….

6. आलू के उत्पादन में भारत नंबर वन, लेकिन किसान करें ऐसे प्रबंधन

आलू के उत्पादन में भारत नंबर वन है और जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार भारत देश में हर वर्ष आलू का उत्पादन 5.50 करोड़ टन होता है. यही कारण है कि विश्व भर में भारत आलू के उत्पादन में नंबर वन बना हुआ है. हालांकि आलू उत्पादक किसानों को कई बार परेशानी का सामना भी करना होता है पूरी खबर पढ़े….

7. कैसा भी हो मौसम, चावल की ये किस्में किसानों के लिए ’किस्मत के सितारे’

भोजन की थाली चावल के बगैर शोभा नहीं देती है वहीं यूं देखा जाए तो घरों में हर दिन ही दाल के साथ चावल भी बनाए ही जाते है। दरअसल भारत की यदि बात करें तो चावल का उत्पादन करने वाले किसानों की भी यहां कमी नहीं है वहीं देश में उत्पादित चावल विदेशों तक भी जाते है। पूरी खबर पढ़े….

8. अब गोबर भी बनाएगा करोड़पति! ऐसे करें सही इस्तेमाल

डेयरी फार्म से निकलने वाले अवशेष या अपशिष्ट जैसे गोबर, मूत्र, खाद्य अपशिष्ट, उपयोग किए गए चारे की पैकेजिंग सामग्री आदि का पर्यावरण के अनुकूल प्रबंधन और उपयोग डेयरी उद्योग के लिए एक बड़ी चुनौती है। पूरी खबर पढ़े….

9. लो! अब गुड़, गोबर और छाछ से भी बनाई जाने लगी है खाद

क्या गुड़, गाय का गोबर और छाछ से भी खाद बनाई जा सकती है….! इस प्रश्न का उत्तर हां में होना अमूमन कम ही सामने आएगा लेकिन यह बात राजस्थान में सामने आ रही है कि यहां इन तीनों वस्तुओं से जैविक खाद बनाई जा रही है. जिसने भी इन वस्तुओं से खाद बनाने का दावा किया है पूरी खबर पढ़े….

10. गेहूं के MSP पर बड़ी खबर! मध्यप्रदेश में MSP पर 175 रुपये की बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 2425 रुपये के ऊपर 175 रुपए का बोनस देने की घोषणा की है। इससे मध्यप्रदेश में गेहू का प्रभावी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पूरी खबर पढ़े….