Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

कोरोमंडल ने हरनावदा में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया

10 फ़रवरी 2025, इंदौर: कोरोमंडल ने हरनावदा में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया – देश की प्रसिद्ध कम्पनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा गत दिनों ग्राम हरनावदा, जिला उज्जैन में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि कोरोमंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री एस शंकर सुब्रमण्यन थे। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, (सेल्स एन्ड मार्केटिंग ), हेड फर्टिलाइजर श्री माधब अधिकारी, वाइस प्रेसिडेंट (एसएनडी ) श्री अविनाश ठाकुर, वाइस प्रेसिडेंट (पेस्टिसाइड डिवीजन) श्री वी बी सतीश , जनरल मैनेजर (फर्टिलाइजर) श्री विवेक शर्मा, एजीएम  (नैनो बिजनेस) श्री सर्वेश कुमार, जोनल मैनेजर (मार्केटिंग एसएसपी उज्जैन) श्री नीरज उपाध्याय, डिवीजनल फाइनेंस हेड श्री चेतन बडोला , चीफ एग्रोनॉमिस्ट डॉ बिनय परीदा, डिवीजनल एग्रोनॉमिस्ट श्री अमित मिश्रा,मार्केटिंग मैनेजर खुशबू कुमारी, एग्रोनॉमिस्ट श्री अजित साहू, मार्केटिंग ऑफिसर श्री विकास भमोरिया  सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

श्री सुब्रमण्यम द्वारा 11 विभिन्न विधाओं में पारंगत प्रगतिशील कृषकों श्री दशरथ पड्या,श्री कमल सिंह आंजना, श्री कैलाश को शाल, प्रशस्ति पत्र, कृषि उपयोगी सामग्री एवं ग्रोमोर नैनो डीएपी भेंट स्वरूप प्रदान की गई।कोरोमंडल के सभी शीर्ष अधिकारियों द्वारा किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें विभिन्न जानकारियां  प्रदान  की गई  एवं कई  कृषक हितैषी घोषणाएं भी की गई, जिसमें समय पर उर्वरक उपलब्धता ,ड्रोन सेवाओं में वृद्धि एवं ड्रोन द्वारा छिड़काव लागत में कमी प्रस्तावित की गई। कंपनी द्वारा कृषकों के समक्ष महाकाल क्षेत्र में उद्घाटन स्वरूप प्याज फसल में ड्रोन द्वारा ग्रोमोर नैनो डीएपी का छिड़काव किया गया, जिसे सभी ने सराहा। सभी कृषकों ने कोरोमंडल कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता एवं फसलों पर उनके सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से चर्चा की और कंपनी  का आभार माना ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com