Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: आर्गेनिक खेती I कीवी I केला फसल I महिंद्रा कंपनी I कोदो फसल I

05 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी खरीफ तिलहन-दलहन की नई किस्में

गत दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई खेत और बागवानी फसलों की 109 किस्मों में खरीफ तिलहन की 7 एवं खरीफ दलहन की 3 किस्में भी शामिल हैं, जो भारतीय किसानों के लिए कृषि उत्पादन में एक नई क्रांति साबित हो सकती हैं। इन नई किस्मों को देश के विभिन्न राज्यों के लिए अनुकूलित किया गया है पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.महिंद्रा कंपनी एआई-सक्षम गन्ना कटाई लागू करने में देश में अव्वल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

देश के चीनी उद्योग के लिए चीनी-सामग्री आधारित कटाई के कार्यान्वयन में अग्रणी महिंद्रा एंड महिंद्रा एआई-सक्षम गन्ना कटाई कार्यक्रम की पेशकश करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई। इसने अहमदनगर, महाराष्ट्र में सहकार महर्षि शंकरराव कोल्हे एसएसके लिमिटेड (पूर्व में संजीवनी शुगर्स) को यह सुविधा प्रदान की है।जो  पूरे पंजीकृत गन्ना क्षेत्र के लिए 2024 पेराई सत्र के दौरान तैनात, एआई- आधारित टेक्नोलॉजी गन्ने की फसल की समय पर कटाई के लिए चीनी सामग्री का सटीक आकलन करने में सक्षम बनाती है। पूरी खबर पढ़े….

3.उत्तराखंड: बागेश्वर से कीवी की पहली खेप को उत्तर प्रदेश के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उत्तराखंड के किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिकी मजबूत करने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल और मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने शामा में उत्पादित कीवी की पहली खेप को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरी खबर पढ़े….

4.उत्तराखंड: आईसीएआर के महानिदेशक ने वर्चुअली उधमसिंह नगर में 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस की वेबसाइट लांच की

तीन दिवसीय 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस एवं एक्सपो का आयोजन अगले वर्ष 20 फरवरी से ऊधमसिंह नगर में किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड में पहली बार हो रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने आज ऑनलाइन माध्यम से 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस का लोगो, वेबसाइट और ब्राउजर लांच किया। पूरी खबर पढ़े….

5.बड़वानी में केला फसल की स्मार्ट फार्मिंग एवं निर्यात विषय पर परिसंवाद आयोजित

 जैन इर्रिगेशन सिस्टम लि. व श्री साई ट्रेडर्स बड़वानी के संयुक्त तत्वावधान में केला फसल की स्मार्ट फार्मिंग एवं निर्यात विषय पर परिसंवाद आयोजित किया गया केला उत्पादन तंत्रज्ञान पर आयोजित इस केला संगोष्ठी के विशेष अतिथि व मार्गदर्शक अंतर्राष्ट्रीय केला विशेषज्ञ व जैन इरिगेशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ के बी पाटिल थे। इस गोष्ठी में उद्यानिकी विभाग से श्री पी सी गंगारेकर के अलावा क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक श्री काशीराम काका, श्री तुलसीराम यादव व श्री मधुसूदन पाटीदार भी मौजूद थे । पूरी खबर पढ़े….

6.आर्गेनिक मिश्रित खेती कर लखपति बने मिथलेश

शासन की योजनाओं का लाभ लेकर और आत्मा की गतिविधियों  में सहभागिता से मिले उन्नत आर्गेनिक खेती का गुर सीखकर ढीमरखेड़ा के कृषक मिथलेश हल्दकार ने कम लागत में मटर का अधिक उत्पादन लेकर दूसरे किसानों को राह  दिखाई  है।अब आस-पास के किसान भी इनका मटर की खेती में अनुसरण कर  रहे हैं । मिथलेश की जीरो टिलेज की मटर की बुवाई से उत्पादन दो-गुना हो गया। कृषि लागत भी कम हो  गई । पूरी खबर पढ़े….

7.सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर बैलगाड़ी यात्रा निकाली

दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में कांग्रेस नेताओं ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर बैलगाड़ी यात्रा निकाली और नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर समर्थन मूल्य में बिकने वाले सोयाबीन के दाम बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। पूरी खबर पढ़े….

8.जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के द्वारा धान परती भूमि प्रबंधन एवं किसानों का सशक्तिकरण

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास (प्रोजेक्ट लीडर), डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक-सह-प्रधान अन्वेषक एवं टीम के अन्य सदस्यों के तत्वाधान में चलाई जा रही परियोजना जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के द्वारा धान परती भूमि प्रबंधन के अंतर्गत संस्थान से वैज्ञानिकों की टीम द्वारा दिनांक 03 सितम्बर 2024 को गया जिले के टेकारी प्रखंड के गुलेरियाचक ग्राम में 50 एकड़ भूखंड पर कम अवधि की धान की सीधी बुवाई एवं 25 एकड़ में अरहर की प्रजाति का प्रत्यक्षण कार्यक्रम एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया I पूरी खबर पढ़े….

9.ड्रैगन फ्रूट (होनोलूलू रानी) की खेती

होनोलूलू रानी, जिसे अक्सर ड्रैगन फ्रूट कहा जाता है, केवल रात में अपना फूल खिलती है। ड्रैगन फ्रूट में अपनी अनूठी उपस्थिति के बावजूद अन्य फलों के लिए तुलनीय स्वाद होता है। कीवी और नाशपाती के बीच थोड़ा मीठा संकर इसके स्वाद के रूप में वर्णित किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

10.कोदो की फसल का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण

राज्य मिलेट मिशन के तहत कृषि विभाग द्वारा प्रदाय किये गये श्री अन्न कोदो के बीज से पाटन विकासखंड के ग्राम कुकुरभुका के किसान श्री रामनरेश पटेल द्वारा जैविक पद्धति से ली जा रही फसल का उपसंचालक कृषि डॉ एस के निगम ने निरीक्षण किया । इस मौके पर उनके साथ अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ इंदिरा त्रिपाठी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एस के यादव और कृषि विस्तार अधिकारी श्री जे पी त्रिपाठी भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़े….