Government Schemes (सरकारी योजनाएं)National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

2024 में दोगुना होगा पीएम-किसान योजना का भुगतान, बजट में होगा ऐलान

Share

10 जनवरी 2024, नई दिल्ली: 2024 में दोगुना होगा पीएम-किसान योजना का भुगतान, बजट में होगा ऐलान – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आगामी 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जायेगा, इसको लेकर कई अहम घोषणांए हो सकती हैं। हर साल आम बजट के दौरान सरकार का खासा फोकस किसानों पर रहता हैं। इस बीच चर्चा हैं कि मोदी सरकार महिला किसानों के लिए बंपर स्कीम लाने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक महिला किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि सालाना 6 हजार रूपये से बढ़कर 12 हजार रूपये हो सकती हैं। 

इसके अलावा केंद्र सरकार 21 वर्ष से अधिक उम्र की उन महिलाओ के लिए भी कैश ट्रांसफर स्कीम लाने की योजना बना रही है, जिन्हें सरकार की किसी भी योजना का फायदा नहीं मिल रहा हैं। फिलहाल इस बात की खूब चर्चा हैं, हालांकि भविष्य में ये लागू होगा या नहीं ये तो गर्भ में है।  

किसानों के खातों में 2.8 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि अंतरित 

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत भी महिला कामगरों को प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान में मनरेगा में महिला कर्मचारियों की हिस्सेदारी 59.26 परसेंट है, जो 2020-21 में 53.19% थी। महिला किसानों के लिए पीएम किसान सम्‍मान निधि की राशि दोगुनी करने से सरकार पर 120 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 

इस योजना के तहत अब तक 15 किस्ते किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी हैं। इसके तहत देशभर के करीब 11 करोड़ किसानों के खाते में 2.8 लाख करोड़ से ज्‍यादा की राशि पहुंच चुकी है। 

60 फीसदी महिला किसान, लेकिन 13के नाम ही जमीन 

देश में करीब 26 करोड़ किसान हैं, जो एक बड़ा मतदाता समूह हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल किसानों में 60 फीसदी महिलाएं हैं, लेकिन उनमें से 13 फीसदी से भी कम महिला किसानों के नाम जमीन हैं। 

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक 

सूत्र के अनुसार, महिला किसानों को वित्तीय सहायता बढ़ाने से सरकारी वित्त पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि 550 अरब डॉलर के अनुमानित बजट में यह राशि अपेक्षाकृत कम है।

भाजपा सरकार आम चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश में लगी हैं। महिलाएं पीएम मोदी और उनकी भाजपा पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण सपोर्ट बेस रही हैं। 

साल 2023 के अंत में भाजपा पार्टी ने चार प्रमुख राज्यों में से तीन में उम्मीदों से बढ़कर शानदीर जीत हासिल की, खासकर मध्य प्रदेश में, जहां महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया। 

सी-वोटर के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा ने विवाहित महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना को शुरू किया। वहां भाजपा को करीब 51 फीसदी महिला वोट मिले, जबकि 46.2 प्रतिशत पुरुष वोट मिले। 

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements