राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: प्याज खरीद I बीज उद्योग I ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना I 170 बीज श्रेणियाँ I सोयाबीन I धान खरीद

04 नवंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.प्याज किसानों के लिए खबर: सरकार बांग्लादेश को निर्यात के लिए 1,650 टन प्याज खरीदेगी

Advertisement
Advertisement

 सरकार की निर्यात एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) ने बांग्लादेश को निर्यात करने के लिए निजी व्यापारियों से 29 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदेगी। इसके लिए ट्रेडर्स से 1,650 टन प्याज की खरीद की जाएगी। यह घटनाक्रम 8 दिसंबर से 31 मार्च तक लगाए गए प्रतिबंध के बाद भारत से आधिकारिक प्याज निर्यात की बहाली का प्रतीक है। पूरी खबर पढ़े….

2.पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान

Advertisement8
Advertisement

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आज पराली जलाने के प्रभावी प्रबंधन के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण अंतर-मंत्रालयी बैठक का आयोजन किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की सह-अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.बीज उद्योग का दावा, 15-20% तक पैदावार बढ़ा सकते हैं तनाव सहनशील बीज

पंजाब में धान की उत्पादकता की चुनौतियों से निपटने और देश के चावल के कटोरे को अपना गौरव बनाए रखने के लिए मंगलवार को उद्योग विशेषज्ञों ने उत्पादन विधियों और नीतिगत ढांचे की व्यापक समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने उच्च उपज और तनाव सहिष्णु बीजों को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि 2031 तक अनुमानित 136-150 मिलियन टन धान की मांग को पूरा करने के लिए कृषि विधियों का आधुनिकीकरण जरूरी है, पूरी खबर पढ़े….

4.महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा ड्रोन सपोर्ट, ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना से किसानों को मिलेगा कृषि में नई तकनीक का लाभ

 सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए 1,261 करोड़ रुपये की केंद्रीय योजना ‘नमो ड्रोन दीदी’ को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य 2024-25 से 2025-26 के बीच 14,500 महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि कार्यों में उपयोग के लिए ड्रोन प्रदान करना है। इन ड्रोन का उपयोग समूह की महिलाएं किराए पर किसानों को कृषि सेवाएं देने के लिए करेंगी। पूरी खबर पढ़े….

5.पंजाब में धान खरीद जोरों पर, केंद्र सरकार ने अब तक 4 लाख किसानों को दिए 19,800 करोड़ रुपये

Advertisement8
Advertisement

ख़रीफ़ विपणन सत्र (KMS) 2024-25 के दौरान पंजाब में अब तक 85.41 लाख मीट्रिक टन (LMT) धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम (FCI) और राज्य एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। पंजाब की मंडियों में 2 नवंबर तक 90.69 LMT धान पहुँचा, जिसमें से अधिकांश धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा गया है। पूरी खबर पढ़े….

6.सरकार ने कृषि और बागवानी के लिए 170 बीज श्रेणियाँ लॉन्च की

 गुणवत्ता वाले कृषि और बागवानी के बीजों तक आसान पहुँच के उद्देश्य से, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने अपने पोर्टल पर 170 बीज श्रेणियाँ पेश की हैं। आगामी फसल सत्र के मद्देनज़र तैयार की गई इन नई श्रेणियों में लगभग 8,000 बीज प्रजातियाँ शामिल हैं, जिन्हें केंद्रीय/राज्य सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रमों और अन्य सरकारी निकायों द्वारा देश भर में वितरण के लिए खरीदा जा सकेगा। पूरी खबर पढ़े….

7.धान की खरीद जोरों पर पंजाब में 185, हरियाणा में 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य

चावल मिल मालिकों के लिए एफसीआई शिकायत निवारण एप केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने नई दिल्ली में चावल मिल मालिकों के लिए भारतीय खाद्य निगम शिकायत निवारण प्रणाली संबंधी (एफसीआईजीआरएस) मोबाइल एप्लीकेशन की शुरूआत की। पूरी खबर पढ़े….

8.केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन का बदला लेना चाहती है: आम आदमी पार्टी का आरोप

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर धान की खरीद और उठान से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन का बदला लेना चाहती है। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आरोप लगाया कि इस बार केंद्र सरकार ने जानबूझकर गोदाम खाली नहीं किए ताकि पंजाब के किसानों को परेशान किया जा सके। पूरी खबर पढ़े….

9.मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, सिंगल क्लिक में 81 लाख किसानों के खाते में पहुँचे 1624 करोड़ रुपये

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली से मध्य प्रदेश में 3 मेडिकल और 5 नर्सिंग कॉलेजों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने मंदसौर, नीमच, और सिवनी में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया, वहीं शिवपुरी, राजगढ़, रतलाम, धार और खंडवा में नए नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास किया। साथ ही, इंदौर के 100 बिस्तरों वाले अस्पताल और एम्स भोपाल के कौटिल्य भवन का भी वर्चुअल उद्घाटन किया गया। पूरी खबर पढ़े….

10.समर्थन मूल्य की समीक्षा: मध्यप्रदेश में सोयाबीन

इन दिनों सोयाबीन को लेकर मध्यप्रदेश में भारी बवाल मचा है। फसल की लागत और लगातार बढ़ते अन्य खर्चों के चलते किसान सोयाबीन का ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ बढ़वाने के लिए आंदोलनरत हैं और सरकार इसे लेकर ना-नुकुर कर रही है। क्या है, यह मसला? और कैसे इससे निपटा जा सकता है? पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement