Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की केंद्रीय कृषि मंत्री से भेंट: कृषि और ग्रामीण विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

04 जुलाई 2024, नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की केंद्रीय कृषि मंत्री से भेंट: कृषि और ग्रामीण विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्र बाबू नायडू ने कृषि भवन, दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री श्री पेम्मासानी चंद्रशेखर भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान आंध्र प्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास के विषयों पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों और ग्रामीणों की भलाई तथा उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायडू और केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय कृषि सचिव श्री संजीव चोपड़ा, केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव श्री शैलेष कुमार सिंह और आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com