Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में लम्पी रोग से बचाव हेतु 1.47 लाख गोवंश का हुआ टीकाकरण

10 अक्टूबर 2025, नीमच: नीमच में लम्पी रोग से बचाव हेतु 1.47 लाख गोवंश का हुआ टीकाकरण – मध्यप्रदेश के नीमच जिले में गोवंश को लम्पी रोग से बचाव हेतु लगातार टीकाकरण किया जा रहा हैं। वर्ष 2025-26 में जिले को एक लाख 75 हजार लम्पी टिकाद्रव्य प्राप्त हुआ है जिसमें से एक लाख 47 हजार गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। वर्तमान में टीकाकरण निरंतर कार्य किया जा रहा हैं।

उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि उक्त रोग में शरीर पर गठाने बनना, गले व पांव में सूजन तथा बुखार के लक्षण दिखाई देते है। पशुपालकों को सलाह दी गई है, कि पशुओं को साफ सुथरी जगह में बांधे। मक्खी, मच्छर से बचाने के लिए पशु शाला में धुएं का प्रयोग करे।

पशु के शरीर पर एक दिन छोड़कर नीम का तेल लगाए। उक्त रोग मनुष्‍यों को प्रभावित नहीं करता है। यदि पशु में रोग के लक्षण दिखे तो तत्काल उसे पृथक बांधे और लाक्षणिक उपचार हेतु नजदीकी पशु चिकित्सा विभाग की संस्था प्रभारी से या गौसेवक से सम्पर्क करें। साथ ही 1962 पर कॉल कर चलित पशु चिकित्सा इकाई से भी उपचार करवाएँ। यदि पशुओं के टीके लगवाने है तो नजदीकी पशु चिकित्सा विभाग की संस्था या गौ सेवक से सम्पर्क कर टीकाकरण करवाएँ।नगरिय क्षेत्र में विचरण कर रहे निराश्रित गौवंश के टीकाकरण हेतु नगरीय निकाय से समन्वय कर, टीकाकरण किया जा रहा हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें