कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: नई योजनाएं I नई बीज प्रजातियां I खाद्य पदार्थ I उर्वरक विक्रेता I रबी फसल
22 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…
1.2024-25 के लिए कृषि मंत्रालय ने 341.55 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य तय किया: रबी और खरीफ फसलों के लिए नई योजनाएं
नई दिल्ली में NASC परिसर में आयोजित रबी अभियान 2024 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य पिछली फसल के प्रदर्शन की समीक्षा करना और रबी सत्र के लिए फसल-वार लक्ष्यों को तय करना था। पूरी खबर पढ़े….
2.शहरी भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण के लिए नई तकनीकों पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन
शहरी क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों को आधुनिक तकनीकों के जरिए बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मंत्री ने शहरी भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण और पुनःसर्वेक्षण में प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित किया। पूरी खबर पढ़े….
3.दिल्ली के पूसा कैंपस में साथी पोर्टल पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित, नई बीज प्रजातियों को बढ़ावा देने पर जोर
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने NASC परिसर, पूसा, नई दिल्ली में साथी (Seed Authentication, Traceability, and Holistic Inventory) पोर्टल पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 140 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें सरकारी अधिकारी, राज्य कृषि विभागों के प्रतिनिधि, शोधकर्ता और अन्य प्रमुख हितधारक शामिल रहे। पूरी खबर पढ़े….
4.खाद्य पदार्थों में मिलावट से निजात के लिए कुशल और विश्वसनीय तकनीकी की आवश्यकता
अक्टूबर-नवंबर के महीने भारत में त्योहारी महीने होते हैं। वर्तमान में दीपावली का त्योहार नजदीक है और दीपावली के अवसर पर आजकल खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसे आम हो गई है। दीपावली के त्योहार पर दूध,पनीर,मावा, खाद्य तेल, मसालों,घी, शहद और विशेषकर मिठाइयों में मिलावट की सबसे ज्यादा आशंका बनी रहती है। पूरी खबर पढ़े….
5.स्वच्छ भारत मिशन ने बदली भारत की छवि
इन दिनों समूचे भारत में स्वच्छता सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, कार्यालयों, सार्वजनिक व पर्यटक स्थलों, रेलवे स्टेशनों तथा आसपास के परिसरों आदि की साफ–सफाई के लिये विशेष सफाई अभियान चलाकर आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि स्वच्छता अभियान सतत चलता रहे। पूरी खबर पढ़े….
6.श्रमिकों के लिए नए कल्याणकारी कदम, मध्यप्रदेश में शुरू होंगी कई योजनाएँ
मध्यप्रदेश के श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्रम विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में श्रमिकों के लिए 5 आदर्श श्रम केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, जो उज्जैन, पीथमपुर, भोपाल, जबलपुर और सतना में स्थापित होंगे। पूरी खबर पढ़े….
7.संयुक्त दल ने उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों एवं दुकानों का किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों एवं गोदामों में उर्वरकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….
8.मध्यप्रदेश: रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़े….
9.मध्यप्रदेश में सोयाबीन खरीदी के लिए टोकन सिस्टम लागू, किसानों को नहीं करना होगा इंतजार
रबी सीजन की तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को उर्वरक और बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) मोहम्मद सुलेमान ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। पूरी खबर पढ़े….
10.शंकास्पद आलू बीज का जखीरा मिला, कोल्ड स्टोरेज किया सील
प्रशासन ने भारतीय किसान संघ की पहल पर शंकास्पद आलू बीज से भरे कोल्ड स्टोरेज को सील किया है। कृषक ने संघ को शिकायत की थी और इसके बाद संघ की पहल पर प्रशासन ने यह कार्रवाई अंजाम दी है। स्टोरेज में करीब 50 किलो के करीब 4300 कट्टे संग्रहित हैं। पूरी खबर पढ़े….