Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शंकास्पद आलू बीज का जखीरा मिला, कोल्ड स्टोरेज किया सील

19 अक्टूबर 2024, उज्जैन: शंकास्पद आलू बीज का जखीरा मिला, कोल्ड स्टोरेज किया सील – प्रशासन ने भारतीय किसान संघ की पहल पर शंकास्पद आलू बीज से भरे कोल्ड स्टोरेज को सील किया है। कृषक ने संघ को शिकायत की थी और इसके बाद संघ की पहल पर प्रशासन ने यह कार्रवाई अंजाम दी है। स्टोरेज में करीब 50 किलो के करीब 4300 कट्टे संग्रहित हैं। नागझिरी स्थित गोदाम किराए पर लेकर इंदौर के ग्राम हरसोला निवासी अनिल डोडिया इसे संचालित कर रहे है।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह आंजना चकरावदा के अनुसार नागझिरी स्थित शिवाय कोल्ड स्टोरेज से बगैर प्रमाणित शंकास्पद आलू का बीज विक्रय किया जाकर कृषकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। किराए पर कोल्ड स्टोरेज का संचालनकर्ता किसानों को पंजाब का आलू बीज के नाम पर बेच रहे थे। इस पर बीज प्रमाणीकरण संस्था की और से कोई टेग भी नहीं किया गया है। किसानों के आलू ले जाने के एक दो दिन में ही आलू खराब हो रहा था। इसकी जानकारी सामने आने पर जिला प्रशासन को इससे अवगत करवाया गया और शुक्रवार शाम को कोल्ड स्टोरेज पर प्रशासन की टीम ने उप संचालक उद्यानिकी पीएस कनेल के साथ यहां छापा मारा है। कोल्ड स्टोरेज में करीब 50 किलो के 4300 कट्टे बगैर प्रमाणीकरण के रखे हैं। आलू का शंकास्पद बीज पंजाब का बताया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज के बाहर बडी मात्रा में खराब आलू भी मिला है। उप संचालक उद्यानिकी पीएस कनेल के अनुसार कोल्ड स्टोरेज से आलू बीज की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है कोल्ड स्टोरेज सील किया जा रहा है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com