राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: MSP फसल खरीदी I फर्टिलाइजर I चीनी उत्पादन I PM आवास योजना I पूसा कृषि मेला I सेब आयात

26 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. MSP से जुड़ी नई खबर! रबी फसलों की खरीद पर सरकार ने क्या कहा?

 भारत में रबी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई तकनीकी कदम उठा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन (एनएफएसएनएम) के तहत 28 राज्यों और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख जैसे 2 केंद्र शासित प्रदेशों में किसानों को मदद दी जा रही है। इसमें बेहतर बीज, कीट प्रबंधन, जल संरक्षण उपकरण और प्रशिक्षण जैसे कदम शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े….

2. 10 हजार करोड़ से अधिक लागत का नामरूप फर्टिलाइजर कारखाना लगेगा

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल), नामरूप असम के मौजूदा परिसर में 12.7 लाख मीट्रिक टन वार्षिक यूरिया उत्पादन क्षमता का एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़े….

3. कृषि मंत्री बोले-ये किसानों के हित में फैसला है सरकार का

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर यह कहा है कि हमारी सरकार किसानों का हित देखती है और जो भी फैसला लिया जाता है वह किसानों के हित में ही होता है। बता दें कि 1 अप्रैल से प्याज के निर्यात पर बीस प्रतिशत सीमा शुल्क हटाने का फैसला सरकार द्वारा लिया गया है पूरी खबर पढ़े….

4. चीनी उत्पादन में भारी गिरावट, महाराष्ट्र के ये हो गए हाल

चीनी उत्पादन को लेकर लगातार यह समाचार सामने आ रहे है कि उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज हुई है. महाराष्ट्र से भी कुछ इसी तरह ही खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि राज्य में बीते वर्ष की तुलना में चीनी का उत्पादन 79.74 लाख टन हुआ है जबकि बीते सीजन में यह आंकड़ा 106.75 लाख टन था. पूरी खबर पढ़े….

5. दो साल में 20% बढ़ेगी भारत की कृषि रफ्तार, गडकरी का बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, अगले दो वर्षों में भारत का कृषि विकास दर 20 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कृषि को आर्थिक रूप से मजबूत और रोजगार सृजन करने वाला बनाने पर जोर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली 65 प्रतिशत आबादी देश के विकास में सिर्फ 12 प्रतिशत योगदान देती है। पूरी खबर पढ़े….

6. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण: उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए 36 लाख घर बने

 उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत गांवों में घर बनाने के मामले में कमाल कर दिखाया है। 17 मार्च 2025 तक, राज्य में 36 लाख 18 हजार 753 घर बनकर तैयार हो चुके हैं, जिससे ढेर सारे किसान परिवारों को स्थायी और सुरक्षित ठिकाना मिला है। पूरी खबर पढ़े….

7. कश्मीर के सेब संकट में: आयात शुल्क घटा तो क्या होगा?

कश्मीर घाटी में सेब पर आयात शुल्क कम करने की बात चल रही है, और वहां के स्थानीय किसान अपने उद्योग के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री से गुहार लगाई है कि बाहर से आने वाले सेबों पर रोक लगाने के लिए कुछ कदम उठाए जाएं I अभी तक ऊंचा आयात शुल्क भारतीय सेबों का बचाव करता आया है, पूरी खबर पढ़े….

8. प्याज निर्यात पर ड्यूटी खत्म: शिवराज सिंह चौहान का फैसला, किसानों को कितनी राहत?

 प्याज के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खत्म कर दिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फैसले की जानकारी दी। पिछले कुछ महीनों में प्याज की कीमतों में गिरावट के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसका मकसद किसानों को बेहतर दाम दिलाना बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

9. पूसा कृषि मेला: 79 नई फसल किस्मों और आधुनिक तकनीकों की झलक

पूसा कृषि विज्ञान मेले 2025 में इस बार किसानों को नई किस्मों और उन्नत तकनीकों से रूबरू होने का मौका मिला। 22 से 24 फरवरी तक चले इस मेले में 79 नई फसल किस्मों के साथ 11 फलों और 31 सब्जियों की उन्नत प्रजातियां प्रदर्शित की गईं। इसके अलावा, जैव-उर्वरकों, मृदा परीक्षण तकनीकों और आधुनिक कृषि उपकरणों पर भी जानकारी दी गई, जिससे किसान अपनी खेती को ज्यादा लाभदायक बना सकें। पूरी खबर पढ़े….

10. कृषि बजट में बढ़ोतरी, लेकिन फसल बीमा योजना में कटौती क्यों?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में बजट आवंटन को बढ़ाकर 1,37,756.55 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह पिछले साल (2024-25) के 1,32,469.86 करोड़ रुपये से करीब 5,286 करोड़ रुपये ज्यादा है। यह जानकारी मंगलवार को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements