Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: मैंगोस्टीन फल I फसल उत्पादन I फ़र्टिलाइज़र I खरीफ सीजन I रबी फसलें I सोयाबीन खरीदी

23 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.हरियाणा के नए सीएम बनेश्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एक बार फिर श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसमें पीएम मोदी और अमित शाह समेत एनडीए के सहयोगी और बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। श्री सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं। इससे पहले उन्होंने 12 मार्च 2024 को हरियाणा की बागडोर संभाली थी। उनके नेतृत्व में ही बीजेपी ने हरियाणा में चुनाव लड़ा और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में एक बार फिर वापसी की। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.यह फल बना भारतीय किसानों की करोड़ों की कमाई का जरिया: जानिए मैंगोस्टीन का राज

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 मैंगोस्टीन, जिसे “फलों की रानी” कहा जाता है, की वैश्विक मांग आसमान छू रही है। दक्षिण पूर्व एशिया से उत्पन्न यह फल अब पश्चिमी बाजारों में एवोकाडो को पछाड़ चुका है। पूरी खबर पढ़े….

3.कृषि सूक्ष्म पोषक तत्व बाजार: सतत फसल वृद्धि और भविष्य के नवाचारों की कुंजी

कृषि सूक्ष्म पोषक तत्व बाजार तेजी से ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि कृषि क्षेत्र फसल उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण तत्वों की भूमिका को समझ रहा है। जिंक, बोरॉन, मैंगनीज और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व, भले ही कम मात्रा में आवश्यक होते हैं। पूरी खबर पढ़े….

4.रूसी उत्पादक भारत को फ़र्टिलाइज़र सप्लाई बढ़ाने के लिए तैयार

रूसी कंपनियां भारत को फ़र्टिलाइज़र की आपूर्ति बढ़ाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए मौजूदा बाधाओं को दूर करने के लिए यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (EAEU) और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौता होना आवश्यक है। पूरी खबर पढ़े….

5.2024 खरीफ सीजन फसल विश्लेषण: सोयाबीन, धान, कपास और अन्य फसलों की पूरी जानकारी

अक्टूबर 2024- भारत में खरीफ सीजन लगभग समाप्ति पर है, जिसमें सोयाबीन, धान, दालें, मूंगफली, गन्ना और कपास जैसी प्रमुख फसलें व्यापक रूप से विभिन्न क्षेत्रों में उगाई जा रही हैं। इन फसलों की कवरेज का विस्तृत विश्लेषण प्रगति के पैटर्न, क्षेत्रीय प्रदर्शन और 2024 के लिए महत्वपूर्ण आंकड़ों को दर्शाता है। पूरी खबर पढ़े….

6.मध्यप्रदेश: रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की घोषणा की गई है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेपसीड और सरसों के एमएसपी में सबसे अधिक 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, पूरी खबर पढ़े….

7.कलेक्टर ने किया अरहर के पूसा-16 और परंपरागत बीज के खेतों का निरीक्षण

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा धामनी चमना ग्राम में युवा कृषक श्री नीतेश डामोर जिनके खेत में  पूसा -16 और श्री धन सिंह डामोर जिनके खेत में परंपरागत बीज के तुलनात्मक अध्ययन के लिए निरीक्षण किया। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा श्री नीतेश डामोर से अरहर के सम्बन्ध  में  चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….

8.मध्यप्रदेश में सोयाबीन खरीदी के लिए टोकन सिस्टम लागू, किसानों को नहीं करना होगा इंतजार

रबी सीजन की तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को उर्वरक और बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) मोहम्मद सुलेमान ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। पूरी खबर पढ़े….

9.संयुक्त दल ने उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों एवं दुकानों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों एवं गोदामों में उर्वरकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

10.खाद खरीदने किसान क्यों लगे कतार में ?

भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था मौसम के मिज़ाज पर निर्भर करती है। श्री रामचरितमानस में वर्णित- का वर्षा जब कृषि सुखानी.. का आशय भी यही है कि खेती सूखने के बाद बारिश का कोई महत्व नहीं होता यानि अवसर निकल जाने पर सहायता व्यर्थ होती है। पूरी खबर पढ़े….