Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

हरियाणा के नए सीएम बनेश्री नायब सिंह सैनी

23 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: हरियाणा के नए सीएम बने श्री नायब सिंह सैनी – हरियाणा में एक बार फिर श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसमें पीएम मोदी और अमित शाह समेत एनडीए के सहयोगी और बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। श्री सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं। इससे पहले उन्होंने 12 मार्च 2024 को हरियाणा की बागडोर संभाली थी। उनके नेतृत्व में ही बीजेपी ने हरियाणा में चुनाव लड़ा और पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में एक बार फिर वापसी की। इस चुनाव में बीजेपी को कुल 48 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बन गई है। अगर बात श्री सैनी की करें तो वह हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2019 में सांसद भी चुने गए थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com