राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: महाकुम्भ I बजट 2025 I निर्मल सीड्स I PMFAI-SML अवॉर्ड I किसान कल्याण मिशन

04 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. प्रयागराज महाकुम्भ भगदड़ त्रासदी: देर आए, दुरूस्त आए

Advertisement
Advertisement

पिछले महीने 13 जनवरी से शुरू हुए विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम में उस समय एक ऐसा दाग लग गया जब मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान शुरू होने से पहले ही मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी खबर पढ़े….

2. बजट 2025: कृषि क्षेत्र को वैश्विक शक्ति बनाने का विजन हेमंत सिक्का

Advertisement8
Advertisement

केंद्रीय बजट 2025 ने सरकार की कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। यह बजट ग्रामीण समृद्धि और सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम लेकर आया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष और फिक्की की राष्ट्रीय कृषि समिति के सह-अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने इस बजट का स्वागत किया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. बजट 2025: किसानों को बढ़ावा, लेकिन कृषि इनपुट पर GST में सुधार की जरूरत– डॉ. आर.जी. अग्रवाल

केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2025 में कई अहम कृषि सुधारों की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य भारत के कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना, कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करना और उत्पादकता बढ़ाना है। धन धान्य कृषि योजना, खाद्य तेल मिशन और राष्ट्रीय उच्च उपज बीज मिशन जैसी पहल सरकार की भारत को एक वैश्विक कृषि शक्ति बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. भारत बनेगा एग्रोकेमिकल्स का हब? CCFI ने सरकार को दी ये सलाह!

वित्त मंत्री ने अपने बजट में 10 प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनमें ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए विनिर्माण, किसानों के हित में कृषि, रोज़गार के नए अवसर सृजित करने पर ज़ोर, MSMEs और ग्रामीण विकास के साथ नवाचार को प्रोत्साहित करना शामिल है, जिससे आम जनता के जीवन स्तर में सुधार हो सके। पूरी खबर पढ़े….

5. विकास का पहला इंजन बनी कृषि, बजट को बताया संतुलित- अजय एस. श्रीराम

Advertisement8
Advertisement

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के चेयरमैन और सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर अजय एस. श्रीराम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को संतुलित और जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट कर रियायतों और दीर्घकालिक निवेशों का एक रणनीतिक मिश्रण है, जिसमें वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए निर्यात, ग्रामीण समृद्धि, कृषि और उपभोक्ता खर्च जैसे अहम क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

6. बजट 2025 से किसान खुश होंगे या फिर बढ़ेंगी परेशानियां? जानिए बड़ी मांगें

भारत का कृषि क्षेत्र बजट 2025 से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा है। किसान संगठनों, कृषि विशेषज्ञों और कंपनियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), वित्तीय सहायता, बाजार सुधार, आधुनिकीकरण और कृषि निवेश को लेकर अपनी माँगें सरकार के सामने रखी हैं। पूरी खबर पढ़े….

7. कृषि क्षेत्र में शानदार करियर का मौका: निर्मल सीड्समें बड़ी भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

अगर आप कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और मार्केटिंग में अनुभव रखते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। Nirmal Seeds Pvt. Ltd., जो कि बीज उद्योग की जानी-मानी कंपनी है, ने मध्य प्रदेश (M.P.)में मार्केटिंग से जुड़े पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 6 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़े….

8. दुबई में PMFAI-SML अवॉर्ड्स: भारत की अग्रणी कृषि कंपनियों को मिला सम्मान

PMFAI-SML वार्षिक एगकेम अवॉर्ड्स 2025 का छठा संस्करण 21 जनवरी की शाम को दुबई के ले मेरिडियन होटल और कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित किया गया। इस समारोह में भारतीय एग्रोकेमिकल, एग्री-बायोलॉजिकल और संबंधित उद्योगों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

9. एग्रीकल्चर लोन पर 3% ब्याज छूट, किसानों को मिलेगा 7 साल तक फायदा

कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार की एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) स्कीम के तहत किसानों को 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज छूट का लाभ दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

10. किसानो को शून्य ब्याज पर ऋण: मध्यप्रदेश सरकार का नया कदम

मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान कल्याण मिशन के तहत कई योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement