राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: PM आवास योजना I हल्दी उत्पादन I रबी फसल I महाकुम्भ I गन्ना फसल

15 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. मध्यप्रदेश में PM Awas Yojana के तहत 8.21 लाख नए मकानों का लक्ष्य आवंटित

PM Awas Yojana: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत मध्य प्रदेश के लिए 8.21 लाख घरों के निर्माण का लक्ष्य आवंटित किया। योजना का उद्देश्य 2029 तक “सभी के लिए आवास” के लक्ष्य को प्राप्त करना है पूरी खबर पढ़े….

2. हल्दी उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा: राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ किया। बोर्ड का मुख्यालय तेलंगाना के निजामाबाद में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य हल्दी किसानों की भलाई, नई किस्मों के विकास, और अंतरराष्ट्रीय निर्यात को बढ़ावा देना है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3. रबी फसल अपडेट: गेहूं में बढ़त, मोटे अनाज और तिलहन में चुनौतियां

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 14 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के क्षेत्रीय कवरेज पर आंकड़े जारी किए हैं। इस सीजन में कुल बुवाई क्षेत्र 632.27 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष (631.44 लाख हेक्टेयर) के बराबर है। आइए इस रिपोर्ट में फसलवार प्रदर्शन और प्रमुख रुझानों पर नज़र डालें। पूरी खबर पढ़े….

4. पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025: उज्ज्वल कृषि भविष्य के लिए दिल्ली में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा आयोजित “पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025” आगामी 24 से 26 फरवरी तक नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय है: “उन्नत कृषि – विकसित भारत”। यह मेला कृषि तकनीक, योजनाओं, और नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने के लिए एक आदर्श मंच साबित होगा। पूरी खबर पढ़े….

5. नए PM-Kisan लाभार्थियों के लिए किसान आईडी अनिवार्य

Advertisement
Advertisement

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत नए आवेदकों के लिए किसान आईडी (Kisan Pehchan Patra) प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का यह कदम हर महीने आने वाले लगभग 2 लाख नए आवेदनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़े….

6. संस्कृति और आस्था का संगम प्रयागराज महाकुम्भ

इन दिनों समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ऐसे मौसम में प्रयागराज में महाकुम्भ, 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाले इस महाकुम्भ में 40 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज में आकर मां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

7. कृषि और आहार की सनातन संस्कृति

प्राचीन भारतीय समृद्धि और समरसता के मूल में प्राकृतिक संपदा,कृषि और गोवंश थे। प्राकृतिक संपदा के रूप में हमारे पास नदियों के अक्षय-भंडार के रूप में शुद्ध और पवित्र जल स्रोत थे। हिमालय और उष्ण कटिबंधीय वनों में प्राणी और वनस्पति की विशाल जैव-विविधता वाले अक्षुण्ण भंडार और ऋतुओं के अनुकूल पोषक तत्व पैदा करने वाली जलवायु थी। पूरी खबर पढ़े….

8. हल्दी खेती में गिरावट क्यों? इक्रियर की रिपोर्ट से अहम खुलासे

हल्दी के वैश्विक बाजार में भारत का दबदबा है, जहां देश की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत से अधिक है। इसके बावजूद, हल्दी उद्योग कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, जो इसकी वृद्धि और किसानों की आय को प्रभावित कर सकती हैं। पूरी खबर पढ़े….

9. गन्ने की फसल पर संकट: उत्पादन घटने से निर्यात पर संकट के बादल

भारत में गन्ने की फसल इस बार गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। गन्ने में फैल रहे रेड रोट रोग और बीते साल के शुष्क मौसम ने देश के चीनी उत्पादन पर गहरा प्रभाव डाला है। पूरी खबर पढ़े….

10. साइलेज बनाने की विधि एवं उपयोगिता

साइलेज हरा चारा संरक्षण की एक प्रमुख विधि है। आमतौर पर जुलाई से लेकर अक्टूबर तक आवश्यकता से अधिक चारा उपलब्ध रहता है। इसी प्रकार मध्य दिसम्बर से मार्च तक जई, बरसीम तथा रिजका इत्यादि हरे चारे की उपलब्धता रहती है। इसके अलावा बरसात के दिनों में मानसून के पश्चात् चरागाहों में भी प्रचुर मात्रा में घास उपलब्ध रहती है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement