राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: मत्स्य पालन I प्रतिबंधित कीटनाशक I दीपावली का उत्साह I मनरेगा बजट I ग्रामीण भारत

29 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आज पराली जलाने के प्रभावी प्रबंधन के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण अंतर-मंत्रालयी बैठक का आयोजन किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की सह-अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

2.भारत में प्रतिबंधित कीटनाशकों की पूरी सूची: 2024 का नवीनतम सरकारी अपडेट

Advertisement
Advertisement

 भारत सरकार ने कीटनाशकों के उपयोग को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें कुछ कीटनाशकों पर पूरी तरह प्रतिबंध, कुछ पर आंशिक प्रतिबंध और कुछ को केवल निर्यात के लिए उपयोग करने की अनुमति दी गई है। यह सूची 31 मार्च 2024 को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पौध संरक्षण, संगरोध और भंडारण निदेशालय द्वारा जारी की गई है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3.इस दीपावली पर आरोग्य का लें संकल्प

भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है और सभी त्यौहार के मूल में जीवन दर्शन से सम्बद्ध उद्देश्य समाहित भी रहता है। ऐसा ही एक त्यौहार दीपावली है। पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली पर्व को मनाने की तैयारी हफ्तों पहले शुरू हो जाती है। बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। समूचा देश ही रोशनी से नहाया हुआ लगता है। अमीर-गरीब सभी अपनी-अपनी हैसियत के अनुसार सामान खरीदते हैं। पूरी खबर पढ़े….

4.कृषि में चार प्रतिशत विकास दर को प्राप्त करने में बहुत सी चुनौतियां

यदि भविष्य में भारत को वार्षिक विकास दर को 8-10% हासिल करना है तो कृषि क्षेत्र को निरंतर चार प्रतिशत या उससे अधिक दर से बढ़ना होगा। परन्तु कृषि में चार प्रतिशत विकास दर को प्राप्त करने में बहुत सी चुनौतियां हैं जिनमें कम भूमि धारक, पुरानी कृषि पद्धतियां, पानी की कमी, बाजार में अस्थिरता और कीमतों में उतार-चढ़ाव, और सबसे महत्वपूर्ण रूप से खराब आपूर्ति श्रृंखला और जब तक हम इन चुनौतियां को हल नहीं करेंगे, पूरी खबर पढ़े….

5.मत्स्य पालन क्षेत्र में बदलाव: प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना पर केंद्रित बैठक का आयोजन

Advertisement
Advertisement

मत्स्य पालन विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएम-एमकेएसएसवाई) के प्रभावी कार्यान्वयन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को मजबूत करने के लिए 25 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता मत्स्य विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने की, जिसमें आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) और अन्य प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

6.ग्रामीण भारत में 95% भूमि रिकॉर्ड्स डिजिटल: पारदर्शिता और सरलता की ओर बड़ा कदम

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारत के ग्रामीण इलाकों के 95% भूमि रिकॉर्ड्स का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे ग्रामीण भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। डिजिटलीकरण से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि इससे ग्रामीण परिवारों को भूमि विवादों से राहत भी मिल रही है। पूरी खबर पढ़े….

7.दीपावली का उत्साह छाया, अच्छी ग्राहकी के लिए उपहार और ऑफर भी

दीपावली जैसे रोशनी के त्योहार के लिए जहां एक ओर नागरिकों द्वारा तैयारियां की जा रही है तो वहीं बाजारों में भी रंग बिरंगी रोशनी आच्छादित हो गई है। इसके अलावा चाहे शोरूम हो या फिर चाहे छोटी बड़ी दुकानें अधिकांश जगह ग्राहकों को लुभाने के वास्ते उपहार या ऑफर दिया जा रहा है। व्यापारियों की यदि माने तो   दीपावली के बाजार ग्राहकी का बूम आने लगा है। पूरी खबर पढ़े….

8.घरों में बिखरेगा रोशनी का उजास, रंगोली सजाकर दीपावली त्यौहार का स्वागत

आज सोमवार से दीपावली त्योहार का उल्लास शुरू हो गया है। आज एकादशी तिथि से लेकर दीपावली 31 अक्टूबर तक शहर में दीपावली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। आज शाम से ही घरों में दीपों की रोशनी की जाएगी तो वहीं घर आंगन में रंगोली भी सजेगी। पूरी खबर पढ़े….

9.पंजाब में निर्बाध धान खरीद के लिए केंद्र की तैयारी, चावल मिल मालिकों के लिए जल्द आएगा ऑनलाइन शिकायत पोर्टल

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज पंजाब में खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2024-25 के दौरान 185 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के लिए केंद्र की तैयारियों पर जानकारी दी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि धान का एक भी दाना बिना खरीदे नहीं छोड़ा जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

10.मनरेगा का बजट 86,000 करोड़ रुपये, मजदूरी दर में 7% की बढ़ोतरी

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें 2014 से लेकर 2025 तक 2923 करोड़ मानवदिवस सृजित किए जाने की जानकारी दी गई है। वहीं, वर्ष 2006-07 से 2013-14 तक यह संख्या 1660 करोड़ मानवदिवस थी। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement