Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मोटे अनाजों को प्रोत्‍साहन देने कृषि विभाग एवं नेफेड के बीच समझौता

06 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली: मोटे अनाजों को प्रोत्‍साहन देने कृषि विभाग एवं नेफेड के बीच समझौता – इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स (आईवाईओएम)-2023 के उत्सव के लिए मोटे अनाजों को प्रोत्‍साहन देने नई दिल्ली में कृषि विभाग तथा भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र को प्रस्तावित इस ‘‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स (आईवाईओएम)-2023″ की पहल को ध्यान में रखते हुए, दोनों संगठन मिलेट्स (मोटे अनाज) आधारित उत्पादों के प्रचार और विपणन के लिए मिलकर काम करेंगे। आईवाईओएम-2023 पूरे विश्‍व में मनाया जाएगा। भारत विश्‍व मानचित्र पर पोषक अनाजों को वापस लाने के लिए कमर कस रहा है।

कृषि विभाग और नेफेड कुछ प्रमुख क्षेत्रों जैसे मूल्यसंवर्धित मोटे अनाज आधारित उत्‍पादों के निर्माताओं/प्रोसेसरों को परामर्श सहायता उपलब्‍ध कराना, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च (आईआईएमआर) के पैनल में शामिल स्टार्ट-अप्स सहित अन्‍य स्‍टार्ट-अप्‍स की ऑन-बोर्डिंग, विशेष रूप से मोटे अनाज आधारित उत्पादों की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए एफपीओ का गठन, नेफेड बाजार भंडारण और नेफेड से जुड़े अन्य संस्थानों के साथ-साथ दिल्‍ली और एनसीआर के विभिन्‍न स्‍थानों पर मोटे अनाज आधारित वेंडिंग मशीनों की स्‍थापना के माध्‍यम से मोटे अनाज आधारित उत्‍पादों को बढ़ावा देना, विपणन करना तथा मोटे अनाज आधारित वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने में सहयोग और सहायता प्रदान करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों की रैंकिंग जारी हुई

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )