राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: नकली उर्वरक I चावल उत्पादन I फसल बीमा I ट्रैक्टर बिक्री I कृषि मिशन I अम्ब्रीवा हर्बिसाइड

08 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.मध्य प्रदेश में सोयाबीन के दामों में गिरावट: अक्टूबर 2024 का जिला-वार विश्लेषण

Advertisement
Advertisement

अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोयाबीन की थोक कीमतों में गिरावट देखी गई है। सितंबर 2024 और अक्टूबर 2023 की तुलना में सोयाबीन के भावों में कमी दर्ज की गई। कुल आगमन भी 79,997 टन रहा, जो अक्टूबर 2023 के 1,85,194 टन से 56% कमहै।  पूरी खबर पढ़े….

2.बेलखेड़ा में उर्वरक विक्रेता के यहां मिली 44 बोरी डीएपी जब्त

Advertisement8
Advertisement

नकली डीएपी के विक्रय की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर कृषि अधिकारियों के जाँच दल ने रविवार को बेलखेड़ा स्थित नमस्‍ती कृषि एग्रो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में इस प्रतिष्‍ठान तथा उससे लगे हुए गोदाम में लाइसेंस के साथ ओ फॉर्म की संलग्नता के बिना आईपीएल कंपनी की डीएपी की 44 बोरियां पाई गईं। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.चावल उत्पादन में गुणवत्ता और सुरक्षा पर FSSAI की बैठक में चर्चा

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने आज हैदराबाद में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) निर्माताओं और चावल मिलर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों और फोर्टिफिकेशन प्रक्रिया में सख्त अनुपालन सुनिश्चित करना था। पूरी खबर पढ़े….

4.सितंबर 2024 में ट्रैक्टर बिक्री में जबरदस्त उछाल: महिंद्रा और जॉन डियर ने किया शानदार प्रदर्शन

 सितंबर 2024 में भारतीय ट्रैक्टर बाजार में फिर से तेजी आई, जो पिछले दो महीनों की गिरावट के बाद दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2024 में कुल 62,542 ट्रैक्टर बिके, जो सितंबर 2023 में 54,529 यूनिट्स के मुकाबले 14.7% की वृद्धि दर्शाते हैं। अगस्त 2024 में 65,478 ट्रैक्टर बिके थे, लेकिन यह संख्या पिछली गिरावट से उभरने का संकेत है। पूरी खबर पढ़े….

5.नई दिल्ली में किसान संगठनों से बातचीत, शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा में बदलाव का दिया आश्वासन

Advertisement8
Advertisement

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में विभिन्न किसान संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया। इस चर्चा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था। इस बैठक में किसान महापंचायत के प्रमुख रामपाल सिंह और विभिन्न राज्यों के किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

6.कृषि मंत्रालय और UNDP के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, कृषि बीमा और डिजिटल कृषि मिशन पर जोर

कृषि भवन, नई दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल और एशिया-प्रशांत की क्षेत्रीय निदेशक, सुश्री कन्नी विग्नराजा के नेतृत्व में आई यूएनडीपी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस बैठक में दोनों के बीच कृषि बीमा और क्रेडिट के क्षेत्रों में चल रही साझेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़े….

7.एफएमसी ने गेहूं में गुल्ली डंडा खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए अम्ब्रीवा हर्बिसाइड लॉन्च किया

एफएमसी ने आगामी रबी सीजन के लिए गेहूं में इस्तेमाल होने वाले एंब्रिवा हर्बीसाइड के लॉन्च की घोषणा की है। यह लॉन्च चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। एंब्रिवा हर्बीसाइड में आइसोफ्लेक्स एक्टिव, एक ग्रुप 13 हर्बीसाइड शामिल है, जो अनाज वाली फसलों में एक नया तरीका प्रस्तुत करता है और भारतीय किसानों को प्रतिरोध प्रबंधन के लिए एक नई तकनीक प्रदान करता है। पूरी खबर पढ़े….

8.अतिवर्षा से फसलों को नुकसान: जल्द आकलन कर मुआवजा दें

मध्यप्रदेश में इस साल जून से सितम्बर तक यानी वर्षा के मौसम में सामान्य करीब 20 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। सितम्बर माह के दूसरे पखवाड़े में काफी अधिक वर्षा होने से खरीफ की फसलों सोयाबीन, मूंग, उड़द, बाजरा, मक्का आदि को काफी नुकसान होने की खबर है। इन्हीं दिनों लहसून, प्याज आदि की फसल भी लगाई जाती है। इस साल बीज की लहसुन की कीमत 500 से 600 रूपये किलो तक थी। पूरी खबर पढ़े….

9.किसानों से कृषि मंत्री का सीधा संवाद: समस्याओं पर चर्चा

सोमवार को 10 राज्यों के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और किसानों ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बैठक के बाद, केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों के साथ की गई चर्चा बहुत सार्थक रही। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र की स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पूरी खबर पढ़े….

10.जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आज 17वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (जनेकृविवि) जबलपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित होने जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता मध्यप्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल करेंगे। समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसमें माननीय मंत्री, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, श्री एदल सिंह कंषाना मुख्य अतिथि होंगे। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement